Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाक-चीन में मची खलबली, भारत की ‘ध्वनि’ मिसाइल ने बढ़ाई टेंशन! साउंड की स्पीड से भी 21 गुना तेज
    Featured

    पाक-चीन में मची खलबली, भारत की ‘ध्वनि’ मिसाइल ने बढ़ाई टेंशन! साउंड की स्पीड से भी 21 गुना तेज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6700882421751022094449e78ba359fb5ae4725fc848ed88237c83fcea7659b67d7864b97df6d168f73f9b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इजराइल और ईरान के बीच वॉर अपने चरम पर है. ऐसे में भारत ने अपनी रणनीतिक तैयारी को एक नई दिशा दी है. भारत ने दुनिया के सामने एक मिशाल पेश की है, जिससे रक्षा तैयारियों को एक नया आयाम मिल रहा है.

    ऐसे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक सुपर एडवांस हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) बेस्ड मिसाइल सिस्टम ‘ध्वनि’ को विकसित कर रहा है. यह मिसाइल न केवल भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगी, बल्कि दुनिया के सामने रक्षा क्षेत्र में भारत को एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित भी करेगी.

    ‘ध्वनि’ कोई साधारण मिसाइल नहीं है. इसे एक शक्तिशाली रॉकेट के जरिए ऊंचाई पर लॉन्च किया जाएगा. जिसके बाद यह हाइपरसोनिक स्पीड से ग्लाइड करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचेगी. इसकी खासियत है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा दे सकती है, जिससे इसे रोकना लगभग असंभव है.

    ‘ध्वनि’ की प्रमुख विशेषताएं

    • शानदार रफ्तार: ‘ध्वनि’ माक 21 की गति यानी लगभग 25,000 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरेगी. यह ध्वनि की गति से 21 गुना तेज है. बता दें कि ध्वनि की स्पीड 1235 किमी/घंटा की होती है.
    • लांग रेंज: 5500+ किलोमीटर की रेंज के साथ यह मिसाइल एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती है. यह इसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की श्रेणी में लाती है.
    • रडार से बचाव: यह मिसाइल उड़ान के दौरान अपना मार्ग बदल सकती है. जिससे दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणालियां इसे पकड़ने में नाकाम रहेंगी.
    • हीट प्रोटेक्शन: एटमॉस्फेरिक फ्रिक्शन से उत्पन्न होने वाली 3000 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी को सहने के लिए इसमें खास हीट प्रोटेक्शन सिस्टम है.
    • स्टील्थ डिजाइन: इसका ब्लेंडेड विंग-बॉडी डिजाइन इसे रडार पर लगभग गायब होने मदद करता है.
    • डबल कैपेबिलिटी: यह मिसाइल पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के पेलोड ले जाने में सक्षम है. जो इसे और घातक बनाता है.
    यह भी पढ़ें :  गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    ‘ध्वनि’ का विकास हैदराबाद स्थित DRDO की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (ASL) में हो रहा है. यह मिसाइल 2029-30 तक भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा बन सकती है. DRDO ने पहले ही माक 6 पर आधारित हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का सफल परीक्षण कर लिया है, जो ‘ध्वनि’ का आधार बना है.

    भारत के लिए क्यों खास है ‘ध्वनि’?

    ‘ध्वनि’ केवल एक हथियार नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक ताकत का प्रतीक है. यह मिसाइल भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में लाएगी, जिनके पास हाइपरसोनिक हथियार तकनीक है. जैसे अमेरिका, रूस और चीन. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच ‘ध्वनि’ भारत को एक मजबूत रक्षा रणनीति प्रदान करेगी.

    दुनिया पर दबदबा बनेगा

    ‘ध्वनि’ के शामिल होने से भारत की सैन्य ताकत में इजाफा होगा और यह वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और मजबूत करेगी. यह मिसाइल न केवल दुश्मनों के लिए चेतावनी है, बल्कि भारत की तकनीकी एडवांसमेंट का भी प्रतीक है. ‘ध्वनि’ के जरिए भारत न सिर्फ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि वैश्विक रक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रहा है.

    यह भी पढ़ें: दो बेटियों के बाद हुआ बेटा, बड़ी खुशी से नन्हे मेहमान के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था राठौर परिवार, लेकिन एक झटके में मिट गईं सारी खुशियां !

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी — 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905

    यह भी पढ़ें: रिश्तों का खून: नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी जोड़ा समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.