Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Featured

    शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251010 WA0011
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *सातगढ़ कँवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    *समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़ रुपये, प्रतिमा के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की

    *भगवान सहस्त्रबाहु के प्रतिमा के लिए 25 लाख और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड की घोषणा की

    कोरबा/स्वराज टुडे:  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

    IMG 20251010 WA0009 IMG 20251010 WA0012

    इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कंवर समाज एवं कल्चुरी समाज के लोगों को मूर्ति अनावरण, मूर्ति स्थापना, भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    IMG 20251010 WA0008 IMG 20251010 WA0010

    कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगो का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। वे चाहते हैं कि सभी समाज के लोग शिक्षा को अपनाएं और विकास की राह में आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ सहित देश का मान बढ़ाए। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लोग भी कलेक्टर-एसपी, डॉक्टर-इंजीनियर बने यही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में समाज के अनेक लोगों ने अपनी बलिदान दी है। मुझे खुशी है कि आज मैंने शहीद सीताराम कंवर के प्रतिमा का अनावरण किया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिये शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने सभी बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा से दूर रहने तथा सड़क में यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने तथा जागरूक बनकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उन्होंने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान की बेहतर व्यवस्था है। वर्तमान में राज्य में मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज संचालित है। यहाँ के विद्यार्थी चाहे तो राज्य में रहकर भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती फरवरी 2026 तक मनाए जाने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है। 13 लाख किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस वितरित किया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए सहायता राशि उनके खाते में दी जा रही है। 5500 रुपए मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है , चरण पादुका योजना का संचालन फिर से प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के 20 माह के भीतर ही 10 हजार से अधिक युवाओं को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है। जल्द ही 5 हजार शिक्षक, 700 से अधिक पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती की जाएगी। नई औद्योगिक नीति के तहत भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्हांने कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के आराध्य ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना भी की। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को तीर-धनुष भेंट कर अभिवादन किया।

    यह भी पढ़ें :  Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद सीताराम कँवर के योगदान को महान बताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हाइटेक बस स्टैंड के मांग भी रखी। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह कँवर ने शहीद सीताराम के योगदान को बताया और समाज के गतिविधियों को बताते हुए मुख्यमंत्री से कई मांगे रखी। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कँवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री गणराज सिंह कँवर, श्री त्रिवेंद्र सिंह, श्री राजीव सिंह, श्रीमती झुलबाई कँवर, श्री राज जायसवाल, श्रीमती माया रूपेश कँवर, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के लोग उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा की गई प्रमुख घोषणा
    मुख्यमंत्री श्री साय ने सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने और कंवर समाज के बनने वाले समाजिक भवन में डीएमएफ से बाउंड्रीवाल निर्माण कराने घोषणा की। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की नए मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख, कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्र बाहु की मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख देने तथा कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें: ई-नीलामी प्रक्रिया से रेत खदान आबंटन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन बिलासपुर में 13 अक्टूबर को

    यह भी पढ़ें: घरेलू LPG सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया घर, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी

    यह भी पढ़ें: राजधानी में फर्जी रजिस्ट्री कांड: मृत महिला के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा, केबल माफिया गुरुचरण सिंह होरा सहित 7 पर धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.