Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घरेलू LPG सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया घर, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
    Featured

    घरेलू LPG सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया घर, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68445608817600537553795fd6df69d52dd5c168de0a8a597ac87b328e91f9ae47e382adaeb9ce79eb7a83
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अयोध्या/स्वराज टुडे: जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक घर में गुरुवार रात ब्लास्ट हुआ. जोरदार धमाके के साथ पूरा मकान गिर गया, जिससे मकान के मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं कई और के दबे होने की बात सामने आ रही है. धमाके की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सीओ समेत कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.

    3 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

    n6844560881760053765546eda7101f19645ac20d9c9913d6c3d722e0cb912fc4f522003b8fa5ffd0b8877b

    JCB की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है. शुरुआती जांच में पटाखा ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से इस पर कुछ नहीं जवाब आया है. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक फटा सिलेंडर और कुकर मिला है. जिला अस्पताल के EMO आशीष पाठक ने बताया कि घटना के बाद पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था. पांचों मृत अवस्था में थे. सभी का शरीर जला हुआ था. मृतकों में तीन बच्चे और दो अन्य लोग हैं.

    धमाके के साथ गिर गया मकान

    n6844560881760053769724c7cc3a634768d85297c6a721fca9e48a2fd3cef0487dd2c6d4da36a48aade0dd

    जानकारी के मुताबिक, कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर घर बनवाकर रह रहे थे. गुरुवार रात धमाके की तेज आवाज के साथ उनका मकान गिर गया. आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने की पुलिस टीम के साथ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए.

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    गैस सिलेंडर लीक होने से ब्लास्ट!

    सूत्रों के मुताबिक, धमाके की वजह पटाखे में ब्लास्ट होना बताया जा रहा. घर में रखे पटाखे के बीच गैस सिलेंडर लीक हो गया और फिर जोरदार धमाका हुआ. गैस सिलेंडर लीक होने की बात इसलिए भी की जा रही, क्योंकि घटनास्थल पर पुलिस को एक फटा सिलेंडर भी मिला है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    IG-SSP घटनास्थल पर मौजूद

    भारी संख्या में पुलिस फोर्स पगला भारी गांव में मौजूद है. आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा. SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर के साथ-साथ IG प्रवीण कुमार भी मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलवा रहे हैं. अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.पुलिस का कहना है कि अभी हमारा पूरा ध्यान मलबे में दबे लोगों को निकालने पर हैं. तीन बच्चों सहित पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूराकलंदर थाना प्रभारी संजीव सिंह ने हादसे की पुष्टि की.

    यह भी पढ़ें: RKM पावर हादसा: पहली बार प्लांट मालिकों व निदेशकों पर अपराध दर्ज, सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल

    यह भी पढ़ें: राजधानी में फर्जी रजिस्ट्री कांड: मृत महिला के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा, केबल माफिया गुरुचरण सिंह होरा सहित 7 पर धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: चलती स्कूटी में गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर युवक करने लगा रोमांस, वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,348 Views
    Don't Miss

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    आंध्रप्रदेश विशाखापट्टनम/स्वराज टुडे: विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.