Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘भारत माता की तस्वीर हटाने का सवाल ही नहीं उठता’, राजभवन में आयोजित कार्यक्रम छोड़कर निकले केरल के शिक्षा मंत्री
    Featured

    ‘भारत माता की तस्वीर हटाने का सवाल ही नहीं उठता’, राजभवन में आयोजित कार्यक्रम छोड़कर निकले केरल के शिक्षा मंत्री

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 20, 2025Updated:June 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66911746017503861647823646d593f63593e5db730914b7dd34692474734ff01eef101eedd869eaba74c7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केरल में ‘भारत माता’ विवाद गुरुवार को एक बार फिर सामने आया जब राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी राजभवन में आयोजित राज्य सरकार के एक कार्यक्रम को छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रमों में व्यापक रूप से देखी जाने वाली भारत माता की तस्वीर राज्य सरकार के कार्यक्रम में रखे जाने पर आपत्ति जताते हुए इसका बहिष्कार किया।

    मंत्री के कार्यक्रम से वॉकआउट के बाद, राजभवन ने एक बयान जारी किया जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा, ”भारत माता की तस्वीर को हटाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।”

    इस महीने की शुरुआत में, राज्य के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने भारत माता के चित्र के प्रदर्शन को लेकर राजभवन में पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। इस कदम के कारण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राज्यपाल आर्लेकर के बीच विवाद शुरू हो गया था। राज्यपाल ने कहा था कि भारत माता पर कोई समझौता नहीं होगा।

    ‘राज्यपाल कार्यालय का इस्तेमाल RSS के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए’

    चित्र को लेकर मंत्री शिवनकुट्टी के कार्यक्रम से बाहर निकलने की ताजा घटना मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा राजभवन में भारत माता के चित्र के प्रदर्शन की आलोचना करने के एक दिन बाद हुई है। विजयन ने कहा था कि राज्यपाल के कार्यालय का इस्तेमाल आरएसएस के वैचारिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

    घटना का ब्योरा देते हुए शिवनकुट्टी ने कहा कि गुरुवार सुबह राजभवन में स्कूली बच्चों के लिए ‘स्काउट एंड गाइड प्रमाणपत्र’ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था और जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने मंच पर भारत माता की तस्वीर देखी जिसके सामने दीप जलाया गया। मंत्री ने कहा कि वह कार्यक्रम में थोड़ी देर से पहुंचे क्योंकि उन्हें उससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेना था जिसे मुख्यमंत्री विजयन ने संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    मंत्री का आरोप- मंच पर भगवा ध्वज के साथ भारत माता की तस्वीर

    शिवनकुट्टी ने कहा, ”मुख्यमंत्री के भाषण के बाद मैं इस कार्यक्रम के लिए निकल गया। जब मैं राजभवन पहुंचा तो मैंने मंच पर भगवा ध्वज के साथ भारत माता की तस्वीर देखी और उस पर पुष्पांजलि अर्पित की जा रही थी और उसके सामने दीप जलाया जा रहा था।” उन्होंने कहा, ”कार्यक्रम में जो कुछ हुआ वह अहंकार को दर्शाता है।”

    शिवनकुट्टी ने संवाददाताओं से कहा कि जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और उन्हें अध्यक्षीय भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम में चित्र रखे जाने का कड़ा विरोध किया और वहां से चले गए। उन्होंने कहा, ”मैंने अपने भाषण में राज्यपाल से कहा कि यह राज्य सरकार का कार्यक्रम है जिसे राजभवन और राज्य प्रशासन मिलकर आयोजित कर रहे हैं और यहां प्रदर्शित भारत माता की तस्वीर एक राजनीतिक संगठन की है। इसके समक्ष दीप जलाना सही नहीं है क्योंकि यह एक आधिकारिक कार्यक्रम है।”

    शिवनकुट्टी ने कहा कि राजभवन को राजनीतिक केंद्र में बदल दिया गया

    मंत्री ने कहा, ”मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं। इस बारे में केरल सरकार का रुख मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही बता दिया है। अगर महात्मा गांधी या प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाई जाती तो यह प्रतिष्ठा की बात होती। इसके बजाय राजभवन को राजनीतिक केंद्र में बदल दिया गया है।”

    इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि अगर सरकार ने पहली घटना के तुरंत बाद ही अपना कड़ा विरोध जताया होता तो यह दोहराया नहीं जाता। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने घटना पर बहुत देरी से प्रतिक्रिया दी। सतीशन ने कहा, ”अब इस तरह का दिखावा करने का कोई मतलब नहीं है। सरकार को अपना विरोध राज्यपाल के सामने व्यक्त करना चाहिए, मीडिया के सामने नहीं।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत

    यह भी पढ़ें: 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें: ज्योतिषाचार्य का चौंकाने वाला दावा, ‘सोनम हो सकती है समलैंगिक, राजा की हत्या में एक और महिला शामिल’

    यह भी पढ़ें: ब्लैकमेलिंग एवं एक्सटॉर्सन के मामले में पति पत्नी गिरफ्तार, लगभग 01 करोड़ 65 लाख 22 सौ रूपये का मशरूका किया गया बरामद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.