Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिसने लगाया बहुत ही हाई-टेक हिडन कैमरा, उसकी देनी पड़ेगी दाद! हर एंगल से नजर आ गई डीजीपी की काली करतूत
    Featured

    जिसने लगाया बहुत ही हाई-टेक हिडन कैमरा, उसकी देनी पड़ेगी दाद! हर एंगल से नजर आ गई डीजीपी की काली करतूत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6977160661768963795489897950e77c94485ccb8eb0e19efee3e0e8a225281e90e974f22817862bc596ff
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सरकारी ऑफिस में एक सीक्रेट हिडन कैमरा अपनी चुपचाप निगरानी कर रहा था…कमरे में हल्की सी आवाज़ें, डॉक्यूमेंट्स की सरसराहट और किसी की धीमी हंसी तक उस कैमरे की नजर से बच नहीं पा रही थीं, और कोई ये भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि उस छोटे से लेंस ने एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड कर रखा है जिससे किसी सरकारी अफसर की वर्दी पर भी बात आ जाएगी.

    ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि सरकारी ऑफिसर अपने ऑफिस चैंबर में, एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं . सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि – उन्हें खुद यह भी पता नहीं था कि हर पल कैमरे में कैद हो रहा था.

    एक आईपीएस अधिकारी से उम्मीद की जाती है कि वह कानून और व्यवस्था बनाए रखे, और डीजीपी रैंक के अधिकारी ने इस भरोसे की नींव को हिलाकर रख दिया. जी हां, हम उसी वीडियो की बात कर रहे हैं जिसमें कर्नाटक के सीनियर आईपीएस, डीजीपी रैंक के अधिकारी डॉ. के. रामचंद्र राव ऑफिस चैंबर में महिलाओं के साथ रंगरेलियां करते हुए नजर आए हैं. हिडन कैमरे आज की आधुनिक दुनिया में एक दोधारी तलवार बन गए हैं. जहां ये सुरक्षा के लिए मददगार हो सकते हैं, तो वहीं गलत हाथों में ये निजता का गंभीर उल्लंघन भी कर सकते हैं. जिस भी शख्स ने ये हिडन कैमरे लगाए थे उसकी तो दाद देनी बनती है क्योंकि हर पल को उस कैमरे ने काफी आसानी और क्लियर तरह से कैद किया हुआ है.

    यह भी पढ़ें :  शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किए गए खास हिडन कैमरे

    सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किया गया था. बताया जा रहा है कि यह रिकॉर्डिंग करीब एक साल पुरानी है और इसे कथित तौर पर वीडियो में दिखाई जा रही महिला अभिनेत्री रान्या राव के सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तारी से पहले बनाया गया था. खास बात यह है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किए गए हिडन कैमरे इतने यूनिक और खास थे कि डॉ. रामचंद्र राव को इसकी भनक तक नहीं लगी. कैमरे की पोजिशन इस तरह थी कि उनकी टेबल के हर कोने को कैप्चर किया गया, जिससे वीडियो में महिला का चेहरा और अधिकारी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही थी. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे कैमरों का उपयोग आम तौर पर सुरक्षा या निगरानी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसे विशेष रूप से गोपनीय रूप से रिकॉर्ड करने के लिए डिजाइन किया जाता है.

    हाई-टेक फीचर्स वाले कैमरे का किया गया यूज

    कर्नाटक सरकार ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया. अधिकारी ने हालांकि दावा किया है कि यह वीडियो मॉर्फ्ड और साजिश के तहत बनाया गया है. वहीं, पुलिस और प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. वीडियो के माध्यम से यह भी सामने आया है कि अधिकारी के ऑफिस में इस्तेमाल कैमरे की क्षमता इतनी अधिक थी कि कमरे के हर कोने, डॉक्यूमेंट्स और बातचीत को भी कैप्चर किया जा सकता था, जो निजता और गोपनीयता के लिहाज से संवेदनशील मामला बनाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह के कैमरे आम तौर पर काफी महंगे और हाई-टेक होते हैं, जिनमें मोशन डिटेक्शन, रिमोट लाइव स्ट्रीमिंग और लंबे समय तक रिकॉर्डिंग करने की क्षमता होती है.

    यह भी पढ़ें :  कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    इन कैमरों का आकार, डिजाइन और तकनीक इतनी सूक्ष्म हो गई है कि आम आंख से इन्हें देख पाना मुश्किल हो गया है. छुपे कैमरे कई प्रकार के होते हैं. सबसे आम हैं वॉयरलेस पेन कैमरे, जो देखने में सिर्फ एक आम पेन लगते हैं, लेकिन इनमें उच्च क्वालिटी का कैमरा लगा होता है. इन्हें ऑफिस, मीटिंग रूम और घर में आसानी से रखा जा सकता है. डिक्शनरी या घड़ी वाले कैमरे भी काफी प्रचलित हैं. ये देखने में साधारण घड़ी या किताब लगते हैं, लेकिन असल में इनमें वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता होती है.

    इसके अलावा, स्मोक डिटेक्टर और लैंप कैमरे भी इस्तेमाल किए जाते हैं. इनमें लगे कैमरे बेहद उच्च तकनीक के होते हैं और 360 डिग्री का व्यू कैप्चर कर सकते हैं. घर, ऑफिस या होटल रूम में इन्हें आसानी से छिपाया जा सकता है. USB ड्राइव और चार्जर कैमरे भी नई तकनीक का हिस्सा हैं. इन कैमरों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह सिर्फ पावर देने के लिए नहीं, बल्कि रिकॉर्डिंग के लिए भी इस्तेमाल हो रहा है.

    पुलिस डिपार्टमेंट की नैतिकता पर खड़ा हुआ सवाल

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस वीडियो को अभी क्यों जारी किया गया, और इसे किसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया. अधिकारियों का कहना है कि यह मामला निजता, सुरक्षा और प्रशासनिक छवि के लिहाज से गंभीर है और जांच में यह देखा जाएगा कि किसने कैमरा लगाया और इसका मकसद क्या था. इस विवाद ने न केवल डॉ. रामचंद्र राव की व्यक्तिगत छवि को प्रभावित किया है, बल्कि कर्नाटक पुलिस की साख और भरोसे पर भी प्रश्न खड़ा किया है.

    यह भी पढ़ें :  Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    आपको बता दें कि वीडियो में कोई जबरदस्ती या गैर-सहमति का आरोप नहीं लग रहा, लेकिन ड्यूटी टाइम पर सरकारी जगह पर ऐसा बिहेवियर सीनियर पुलिस अधिकारी की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है.जिससे पुलिस डिपार्टमेंट की नैतिक साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे उच्च पद पर कार्यरत अधिकारियों के मामलों में गोपनीय रिकॉर्डिंग और मीडिया में वायरल होने से सरकारी संस्थाओं की छवि पर गहरा असर पड़ सकता है.

    यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या, अगले महीने परिवार में एक बेटी की होने वाली थी शादी, पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल

    यह भी पढ़ें: बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी बालक खिड़की की रॉड तोड़ हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: कभी डिलीवरी बॉय था मालिक, महंगे ब्रांड्स की कॉपी करके बना लिया अरबों का साम्राज्य

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 27.11.2026 को प्रार्थी पुष्पेन्द्र चौबे निवासी…

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.