Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत
    Featured

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7117584151778466273652c6654d7b902a82a57f74d0b13dd9651dcc9576138914cdff8d571209978ecd8d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केदारनाथ यात्रा पर गए एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां अचानक मातम में बदल गई. नवविवाहित जोड़ा देहरादून से गाजियाबाद जा रहा था. ट्रेन में वह अपनी सीट पर गए. उसके बाद दोनों की आंख लग गई. दोनों अपनी-अपनी सीट पर सो गए. कुछ समय बाद पति की आंख खुली. उसने देखा कि उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी. पति को डर लगने लगा. वह पूरी ट्रेन में उसकी तलाश करने लगा. जब उसका अपनी पत्नी का सुराग नहीं मिला तो उसने पुलिस को कॉल लगाया. उसने कहा कि, “मेरी पत्नी अचानक गायब हो गई.”

    यह है पूरा मामला

    कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि और प्रज्ञा सिंह ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों केदारनाथ धाम दर्शन के लिए गए थे. यात्रा पूरी करने के बाद दोनों महानंदा एक्सप्रेस से वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे. दोनों वहीं नौकरी करते हैं. लंबी यात्रा की थकान के कारण उनकी आंख लग गई थी. जब ट्रेन मुजफ्फरनगर के पास पहुंच रही थी, तभी पति की नींद खुली. उन्होंने देखा कि प्रज्ञा सीट पर नहीं थी. पहले उन्हें लगा कि शायद वह किसी दूसरी बोगी या वॉशरूम में गई होंगी, लेकिन काफी देर तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला.

    मोबाइल लोकेशन ने बनाया रहस्य

    मामले में सबसे बड़ा सवाल प्रज्ञा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन को लेकर उठ रहा है. पुलिस के अनुसार, उनका फोन आखिरी बार उत्तराखंड के लक्सर इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक्टिव मिला था. इसके बाद मोबाइल बंद हो गया. इस जानकारी ने परिवार और पुलिस दोनों की चिंता बढ़ा दी है. मनीष का कहना है कि प्रज्ञा के पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे और न ही कोई दूसरा साधन था. ऐसे में उनका अचानक गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    पुलिस का बयान

    लक्सर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रैक किनारे लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. हालांकि जांच में सबसे बड़ी परेशानी खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे बन रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कैमरे तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहे थे. अब डाटा रिकवरी की कोशिश की जा रही है.

    पति की अपील ने लोगों को भावुक किया

    पत्नी की तलाश में परेशान मनीष अग्रहरि लगातार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस अधिकारियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी पूरी दुनिया बिखर गई है. मनीष का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रज्ञा इस समय कहां होंगी और किस हालत में होंगी.

    बहरहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है । प्रज्ञा किसी साजिश का शिकार हुई है या खुद ही किसी के साथ चली गयी ये जाँच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

    यह भी पढ़ें: निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,988 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,535 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,404 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला…

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.