Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महापौर के कर-कमलों से हुई कृष्णा हुंडई में नई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार की भव्य लॉन्चिंग
    Featured

    महापौर के कर-कमलों से हुई कृष्णा हुंडई में नई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार की भव्य लॉन्चिंग

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250317 WA0207
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरिया की प्रसिद्ध हुंडई मोटर्स की कारें भारतीय बाजार में अपनी मजबूती, स्टाइल और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती हैं। सेंट्रो, आई10, आई20 जैसी लोकप्रिय गाड़ियों के बाद, हुंडई की क्रेटा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया मुकाम हासिल किया। लॉन्चिंग के समय से ही इस एसयूवी को ग्राहकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला, जिससे इसे खरीदने के लिए 6-6 माह तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। अब, ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए हुंडई कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में उतारा है।

    IMG 20250317 WA0206

    इसी कड़ी में, कोरबा स्थित कृष्णा हुंडई में 15 मार्च 2025, शनिवार को हुंडई की नई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार का भव्य लॉन्च नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

    कृष्णा हुंडई: छत्तीसगढ़ का प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलर

    कृष्णा हुंडई कोरबा में हुंडई कारों का एकमात्र अधिकृत विक्रेता है। यह न केवल कोरबा बल्कि बिलासपुर, अंबिकापुर, जांजगीर, शिवरीनारायण और मुंगेली में भी अपनी डीलरशिप और अत्याधुनिक शो-रूम के माध्यम से ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान कर रहा है। वर्ष 2007 में, परम पूज्य स्वामी श्री रामदेव जी महाराज एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों से उद्घाटित कृष्णा हुंडई ने लाखों ग्राहकों को अपनी उत्कृष्ट सेल्स एवं सर्विस के माध्यम से जोड़ा है।

    महापौर ने दिए शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण संकेत

    कार्यक्रम के प्रारंभ में कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कोरबा शहर के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण, ट्रैफिक नियंत्रण हेतु वाई-शेप ओवर ब्रिज के निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं (पानी, बिजली, नाली) के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता जताई। इस पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

    यह भी पढ़ें :  Health Care : गरीब के घर का डॉक्टर है ''गिलोय'' जो 70 रोगों को जड़ से मिटाता है, ये आसानी से बड़ी आसानी से मिल जाता है

    महापौर ने निभाया अपना चुनावी वादा

    क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग के अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि चुनाव पूर्व उन्होंने कृष्णा हुंडई आने का वादा किया था, जिसे निभाते हुए वे यहां उपस्थित हुईं। उन्होंने कृष्णा ग्रुप के सदस्यों द्वारा मिले सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया और हुंडई के इस नए इनोवेटिव मॉडल की सराहना की।

    क्रेटा इलेक्ट्रिक कार की भव्य लॉन्चिंग

    इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए महापौर का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत महापौर के कर-कमलों द्वारा केक काटने की रस्म अदा की गई और इसके बाद हुंडई की नई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार का विधिवत उद्घाटन किया गया।

    क्रेटा इलेक्ट्रिक के विशेष फीचर्स की जानकारी

    नई क्रेटा इलेक्ट्रिक के उन्नत फीचर्स एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर श्री गौरव मोदी ने प्रदान की।

    कार्यक्रम के समापन पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर श्री राजा मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

    प्रमुख उपस्थित गणमान्य

    इस भव्य आयोजन में संजय मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, प्रमोद यादव, राहुल सिंह, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, वरुण नायर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या महिलाएं अतिथि उपस्थित रहे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,463 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर…

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.