छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा के तत्वावधान में टी.पी. नगर चौक पर 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पुतला दहन एवं जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में विरोध की गूंज सुनाई दी।
प्रदर्शन के दौरान गूंजा—
“बहनों के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में”
जिससे माहौल पूरी तरह जोश और संकल्प से भर गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्रहित, मातृशक्ति का सम्मान और समाज की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
कार्यक्रम पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की मौजूदगी में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Korba: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

Editor in Chief





