Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Sakti: आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं दोनों आरोपी
    Featured

    Sakti: आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं दोनों आरोपी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260516 WA0040
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ◾ लाखों रुपए के लेनदेन के साथ थाना सक्ती पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध 02 अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही।
    ◾ आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाईन बेटिंग एप्स के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले आरोपी आदर्श अग्रवाल एवं श्रेयांश अग्रवाल गिरफ्तार।
    ◾ आरोपियों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹1,64,000/- एवं नगदी रकम ₹4,000/- जप्त।
    ◾ व्हाट्सएप के माध्यम से आईडी एवं पासवर्ड साझा कर ऑनलाइन सट्टा संचालन करने के साक्ष्य मिले।
    ◾ प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में तकनीकी एवं वित्तीय जांच जारी।
    ◾ आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा गतिविधियों पर सक्ती पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।

    सक्ती/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान जिले में संचालित होने वाले ऑनलाईन सट्टा एवं अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।*
    इसी दौरान दिनांक 15.05.2026 को थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से पृथक-पृथक सूचना प्राप्त हुई कि हटरी धर्मशाला के पास सक्ती निवासी आदर्श अग्रवाल एवं श्रेयांश अग्रवाल अपने-अपने मोबाईल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे हैं तथा प्रत्येक रन, बॉल, विकेट एवं हार-जीत पर रुपये-पैसे का दांव लगवाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान दोनों व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में मोबाईल फोन संचालित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः –
    1. आदर्श अग्रवाल, पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी हटरी धर्मशाला के पास, सक्ती।
    2. श्रेयांश अग्रवाल, पिता संदीप अग्रवाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी हटरी धर्मशाला के पास, सक्ती।
    बताया।

    आरोपियों के कब्जे से प्राप्त मोबाईल फोन का परीक्षण एवं अवलोकन करने पर विभिन्न ऑनलाईन बेटिंग एप्स एवं सट्टा साइट्स संचालित होना पाया गया। आरोपियों द्वारा अलग-अलग ऑनलाईन आईडी तैयार कर उन आईडी एवं पासवर्ड को व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य लोगों को साझा किया जा रहा था तथा सट्टा रकम प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाईन भुगतान लिया जा रहा था।

    व्हाट्सएप चैट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के अवलोकन पर यह भी पाया गया कि आरोपी आईपीएल मैच सीएसके बनाम एलएसजी में प्रत्येक रन, विकेट, बॉल एवं हार-जीत पर दांव लगवाकर अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालन एवं रकम के लेन-देन संबंधी डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं।

    उक्त संबंध में आरोपियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किन्तु उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा लेखबद्ध जवाब दिया गया।

    कार्यवाही के दौरान आरोपी आदर्श अग्रवाल के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹80,000/- एवं नगदी ₹4,000/- तथा आरोपी श्रेयांश अग्रवाल के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹84,000/- जप्त कर विधिवत कब्जा पुलिस लिया गया।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    आरोपीगण का उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

    प्रकरण में जप्त मोबाईलों का तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों एवं ऑनलाईन ट्रांजेक्शन का परीक्षण तथा रकम के लेन-देन संबंधी विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। संकलित साक्ष्यों के आधार पर इस अवैध ऑनलाईन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- थाना सक्ती पुलिस टीम एवं साइबर टीम की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

    यह भी पढ़ें: Ajmer: दूसरी लड़कियों के साथ बीवी के भी डर्टी वीडियो, जिम ट्रेनर ने तो अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Korba: प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में महाभंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

    यह भी पढ़ें: Pali: ‘नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी’, तांत्रिक के कहने पर युवक ने काट दिया 11 साल के मासूम का गला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.