Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा का महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया भव्य शुभारंभ, महापौर ने की निगम से 3 लाख के सहयोग की घोषणा
    Featured

    स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा का महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया भव्य शुभारंभ, महापौर ने की निगम से 3 लाख के सहयोग की घोषणा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250319 WA0001
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा प्रारंभ हुए स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा का भव्य शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आयोजन के लिए आयोजक प्रेस क्लब को साधुवाद और बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    IMG 20250319 WA0004

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में खेल बहुत जरूरी होता है और खेल हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर महापौर ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए सहयोग राशि बढ़ाकर 3 लाख एक हजार रुपये करने घोषणा की। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की मांग पर महापौर की इस सहृदयता का उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

    IMG 20250319 WA0005

    इससे पहले महापौर सहित आमंत्रित अतिथियों व प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्व. केशव लाल मेहता के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। तत्पश्चात महापौर व सभी एमआईसी सदस्यों ने मैदान में पहुंचकर उद्घाटन मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बधाई दी। आतिशबाजी के मध्य महापौर संजू देवी और एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया।
    स्वागत उद्बोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने आयोजन पर प्रकाश डाला एवं गरिमामय 20 वर्ष के इस आयोजन की सफलता के लिए सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अंचल के जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश मित्तल ने आभार व्यक्त किया।

    IMG 20250319 WA0003

    इस अवसर पर अतिथिगण मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, अजय कुमार चंद्राकर, सरोज शांडिल्य, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, बालको के अधिकारी विजय बाजपेई, सहायक जनसंपर्क अधिकारी प्रखर सिंह, पूर्व् पार्षद सुशील गर्ग आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश मित्तल, विश्वनाथ केडिया, छेदीलाल अग्रवाल, कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक मनोज शर्मा, नरेंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ई. जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह, मोहम्मद असलम, नीलम पड़वार के अलावा अनिल पाठक, श्रीमती बीता चक्रवर्ती, प्रतिमा सरकार, संतोष अग्रवाल, सत्यनारायण पाल, राजेश मिश्रा (मिट्ठू), धीरज दुबे, विजय दुबे, हीराराम राठौर, कृष्णा राठौर, गयानाथ मौर्य, उमेश यादव, मनोज यादव, पवन तिवारी, दीपक गुप्ता, मारकंडेय मिश्रा, विक्की निर्मलकर, रमेश यादव, मनीष जायसवाल आदि भी उपस्थित रहे। उक्त पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने किया।

    IMG 20250319 WA0006

    आज का मैच सीएसईबी-ईस्ट व बालको ने जीता
    शुभारंभ अवसर पर पहला मैच एसईसीएल-कोरबा व सीएसईबी-ईस्ट एवं दूसरा मैच बालको 11 एवं एसईसीएल-दीपका के मध्य खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीएसईबी ईस्ट व बालको की टीम ने जीत हासिल की। मैच का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में नगर के क्रिकेट प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण भी यू-ट्यूब पर कराया जा रहा है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    बुलंदशहर/स्वराज टुडे:  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी पिंकी ने प्रेमी की…

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.