Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 महिलाएं, 3 पुरुष हिरासत में
    Featured

    स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 महिलाएं, 3 पुरुष हिरासत में

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6685502741749984190441c59fdc365af0da2e3f3053c5273273e51f72aa35b6f3f7adc9030b61f9179d8f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    भिलाई/स्वराज टुडे: प्रदेश में इन दिनों स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। राजधानी सहित सभी बड़े शहरों से लगातार पुलिस के कार्रवाई की खबरें सामने आ रही है।

    ऐसे में भिलाई में भी स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने शनिवार रात सूर्या माल और उसके आसपास कुल 8 स्पा सेंटर्स पर एक साथ रेड डाली। इस दौरान तीन स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां करते हुए पुलिस ने 10 लड़कियों और 3 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इनके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं, ग्राहकों की सूची, रजिस्टर और डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि स्पा सेंटरों की आड़ में महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था, लेकिन स्थानीय प्रशासन की चुप्पी ने शक पैदा किया था। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि इस तरह के सेंटरों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

    दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले भर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। एएसपी पद्मश्री तंवर को गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्या माल स्थित कुछ स्पा सेंटर्स में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर उन्होंने एक विशेष टीम गठित कर स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला बल के सहयोग से शनिवार रात एक साथ 8 जगहों पर रेड की।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    तीन स्पा सेंटरों में मिला अनैतिक धंधा

    पुलिस ने सूर्या माल के अंदर और आसपास मौजूद कुल 8 स्पा सेंटर्स में छापेमारी की, जिनमें से 3 सेंटरों में सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई। बाकी 5 सेंटरों में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली, आशंका जताई जा रही है कि उन्हें रेड की भनक पहले ही लग गई थी। पुलिस को मौके से कंडोम, आपत्तिजनक दवाइयां, क्लाइंट डिटेल्स से जुड़ी डायरी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सामग्री भी बरामद हुई।

    नौकरी के नाम पर बहला फुसलाकर लायी जाती थी लड़कियां

    पुलिस ने बताया कि रेड के लिए महिला पुलिस बल को अलग से तैनात किया गया था। पुलिस ने सील किए गए तीनों स्पा सेंटरों की सीसीटीवी रिकार्डिंग जब्त कर ली है। कुछ युवतियों को कथित रूप से नौकरी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर लाया गया था। सूर्या मॉल में पिछले कुछ महीनों से शिकायतें मिल रही थी।
    शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसे ही सेंटरों की जांच तेज होगी।

    अन्य राज्यों से लाई गई हैं लड़कियां

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए युवकों और महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। इनमें कुछ लड़कियां अन्य राज्यों से लाई गई हैं और उन्हें मानव तस्करी के तहत काम पर लगाया गया था। साथ ही इन सेंटर्स के संचालकों के खिलाफ पीटा एक्ट, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: पत्नी को भगा ले गया प्रेमी, गुस्साए पति ने लिया ऐसा खौफनाक बदला कि कांप उठे लोग

    यह भी पढ़ें: दहेज के लिए पति ने नवविवाहिता को सिगरेट से जलाया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के दर्ज किया मामला

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में मौत का मामला: राज्य सरकार को दो लाख मुआवजा देने हाई कोर्ट का आदेश, अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने की थी पैरवी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,174 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.