Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दहेज के लिए पति ने नवविवाहिता को सिगरेट से जलाया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के दर्ज किया मामला
    Featured

    दहेज के लिए पति ने नवविवाहिता को सिगरेट से जलाया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के दर्ज किया मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 15, 2025Updated:June 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n668471109174996885316851f3681b7988f2633e0f4268fd73d1f06fb3b157362f36f362ea4a3c0a821509
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    भदोही/स्वराज टुडे:बउत्तरप्रदेश प्रदेश के भदोही जिले में दहेज की लालच में एक शख्स ने अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. शादी के महज दो दिन बाद ही उसने अपनी पत्नी को सिगरेट से जलाना शुरू कर दिया.

    इतना ही नहीं, वह अक्सर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था. इस अमानवीय कृत्य में उसके पिता और बहन ने भी साथ दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज की 24 वर्षीय पिंकी सरोज ने अपने पति सावन चौधरी, ससुर ललित नारायण चौधरी और ननद आरती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनकी तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 85 (पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं. पिंकी की शादी 5 मई 2024 को मर्चवार गांव के सावन चौधरी से हुई थी. लेकिन शादी के दो दिन बाद ही ससुराल वालों का क्रूर चेहरा सामने आ गया. पिंकी ने अपनी शिकायत में बताया कि सावन ने उससे मायके से 50 हजार रुपए, एक टीवी, एक फ्रिज और एक वॉशिंग मशीन लाने की मांग की थी. जब उसने इन मांगों को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो सावन बुरी तरह भड़क गया.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इसके बाद सावन ने पिंकी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद कभी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए, बल्कि दहेज की मांग को लेकर उसके शरीर पर सिगरेट से दागता था. इस क्रूरता में ससुर ललित नारायण और ननद आरती ने भी उसका साथ दिया. उन दोनों ने भी उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है. पुलिस की टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं.

    बताते चलें कि इसी साल जनवरी भदोही जिले में दहेज प्रताड़ना का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां एक शख्स ने दहेज में कार नहीं मिलने पर अपनी बीवी के गहने बेच दिए. पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. एसपी अभिमन्यु मंगलिक ने बताया था कि कोइरौना क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की चांदनी की शादी 10 साल पहले गोपीगंज क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी कमलेश से हुई थी. उससे दहेज में कार मांगी गई थी.

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद उसके पति ने मोटरसाइकिल के अलावा दहेज में कार की मांग शुरू कर दिया. इसके लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उसको कई बार सार्वजनिक रूप से भी मारा-पीटा गया. हद तो तब हो गई जब आरोपी पति ने अपनी पत्नी के सोने के गहने बेंच दिए. इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    यह भी पढ़ें:पुलिस हिरासत में मौत का मामला: राज्य सरकार को दो लाख मुआवजा देने हाई कोर्ट का आदेश, अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें:सोने-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले यहां जानें आज के ताजा रेट्स

    यह भी पढ़ें:पत्नी की संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं, जानें कानूनी वारिस होगा कौन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,266 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    आज का राशिफल : आज 13 अगस्त को एक नया चंद्र चक्र यानी शुक्ल पक्ष…

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.