Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शक होने पर इंजीनियर पति ने पेशेवर जासूस से पत्नी की करवाई जासूसी…जो परिणाम सामने आया उससे हिल गया पति
    Featured

    शक होने पर इंजीनियर पति ने पेशेवर जासूस से पत्नी की करवाई जासूसी…जो परिणाम सामने आया उससे हिल गया पति

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68391524217597167081432cd9e95ae23636037b08126e499c17d39c86816bd589061a9c6c41464f40b27f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    ऋषिकेश/स्वराज टुडे: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक होटल में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन हैरत की बात यह रही कि पकड़े जाने के बावजूद महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

    यह पूरा मामला ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत तपोवन इलाके का है, जहां एक होटल में यह नाटकीय घटना सामने आई।

    गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को था पत्नी पर शक

    जानकारी के अनुसार, महिला का पति गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिछले कुछ समय से उसे अपनी पत्नी के व्यवहार पर शक हो रहा था। उसकी आशंका को बल तब मिला जब उसकी पत्नी बार-बार बिना वजह घर से बाहर जाने लगी और फोन पर ज्यादा व्यस्त रहने लगी। पति ने इस मामले की तह तक जाने का फैसला किया और गुरुग्राम की एक निजी जांच एजेंसी से संपर्क किया। उसने एक पेशेवर जासूस को पत्नी पर नजर रखने के लिए नियुक्त कर दिया।

    तपोवन के होटल में रंगे हाथ पकड़ा

    जासूस और उसकी टीम ने महिला की गतिविधियों पर कुछ दिन तक नजर रखी। जांच के दौरान पता चला कि महिला ऋषिकेश के तपोवन इलाके के एक होटल में गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ ठहरी हुई है। इस सूचना पर पति जासूस के साथ तीन अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचा। वह दोनों सीधा होटल पहुंच गए, जहां उन्होंने थाना मुनि की रेती पुलिस को भी साथ लिया, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो। होटल में कमरे के अंदर जाकर पति ने देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस की मौजूदगी में महिला को बाहर लाया गया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पत्नी बोली- पति के साथ नहीं जाना, प्रेमी के साथ रहना है

    पुलिस और पति की मौजूदगी में महिला से जब पूछा गया कि वह अब क्या करना चाहती है तो उसने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और पति के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहती। महिला का यह जवाब सुनकर पति स्तब्ध रह गया। उसने उसी वक्त थाना मुनि की रेती में तहरीर दी और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस जांच में जुटी

    थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह एक पारिवारिक विवाद के रूप में सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई उचित आधार मिलने पर की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: फेल करने की धमकी, स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर कई महीनों से रेप कर रहा था स्कूल प्रबंधक, गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदा युवक, पिता और एक बेटी का शव बरामद, पुत्र व दो अन्य पुत्रियों की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें: 75 साल की उम्र में 40 साल की मह‍िला से रचाई शादी, सुहागरात के अलगे द‍िन बुजुर्ग दूल्हे की मौत, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.