Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»OMG: 50 साल से नहीं सोया ये शख्स, इन्हें चोट का भी नहीं होता अहसास, क्या कहता है मेडिकल साइंस ?
    Featured

    OMG: 50 साल से नहीं सोया ये शख्स, इन्हें चोट का भी नहीं होता अहसास, क्या कहता है मेडिकल साइंस ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n697239971176861808268446da5b5666e745e64e33b6f413596c63913c969dbe9a7956be2951d9523b1de0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रीवा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश में रीवा के रहने वाले रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहनलाल द्विवेदी मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बन बैठे हैं. वे करीब 50 सालों से सोए ही नहीं हैं. बात तो चौंकाने वाली है कि भला कोई इतने सालों तक सोए बिना कैसे जीवित रह सकता है. यह बात हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन यह अजीबोगरीब मामला रीवा से सामने आया है.

    मोहनलाल का दावा है कि वह करीब 50 सालों से नहीं सोए हैं. उन्हें किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है, साथ ही उनका शरीर भी पत्थर का हो चुका है. उन्हें चोट लगने पर शरीर में किसी भी तरह के दर्द का अहसास भी नहीं होता.

    पत्नी को भी कम आती है नींद

    रीवा शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहने वाले मोहनलाल द्विवेदी को किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं है. उन्होंने रीवा, जबलपुर से लेकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों के अस्पतालों में डॉक्टरों से अपनी इस अनोखी बीमारी का इलाज भी करवाया, लेकिन बड़े-बड़े डॉक्टर भी उनकी बीमारी का पता नहीं लगा पाए. इतना ही नहीं, मोहनलाल की पत्नी भी दिन में मात्र 3 से 4 घंटे ही सोती हैं.

    रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर के पद पर रह चुके 75 वर्षीय मोहनलाल द्विवेदी की स्थिति से मेडिकल साइंस भी हैरान है. मेडिकल साइंस कहता है कि हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए 24 घंटे में 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. जबकि मोहनलाल द्विवेदी ने एक दिन, एक हफ्ते या एक महीने नहीं, बल्कि 50 सालों में एक पल के लिए भी नींद नहीं ली.

    यह भी पढ़ें :  फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    शरीर में कोई परेशानी नहीं

    मोहनलाल का दावा है कि वह पिछले कई सालों से बिल्कुल भी नहीं सोए हैं, इसके बावजूद उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और वह पूरी तरह से स्वस्थ जीवन जी रहे हैं. उनकी दिनचर्या भी आम इंसानों की तरह सामान्य है.

    दावा ये भी है कि मोहनलाल द्विवेदी की पत्नी नर्मदा द्विवेदी भी 24 घंटे में मात्र 3 से 4 घंटे ही नींद लेती हैं. मोहनलाल बताते हैं कि शुरुआती दिनों में उन्होंने यह समस्या किसी को नहीं बताई. वह पूरी रात जागकर बिताते थे, लेकिन आंखों में न जलन होती और न ही अन्य दैनिक क्रियाओं पर कोई असर पड़ता. कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी इस समस्या के बारे में घर के लोगों को बताया.

    पहले झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन जब कोई आराम नहीं मिला तो परिजनों ने डॉक्टर को दिखाना उचित समझा. रीवा, जबलपुर से लेकर दिल्ली और मुंबई तक डॉक्टरों को दिखाया गया, कई तरह की जांच कराई गईं, लेकिन इस अजीब बीमारी का कोई कारण सामने नहीं आ पाया.

    जबरदस्त रहा जीवन

    मोहनलाल की 1973 में लेक्चरर की नौकरी लगी थी, जिसके कुछ दिन बाद जुलाई माह से उनकी नींद गायब हो गई. 1974 में उन्होंने एमपीपीएससी क्वालिफाई कर नायब तहसीलदार बने और वर्ष 2001 में ज्वाइंट कलेक्टर पद से रिटायर हुए. मोहनलाल को नींद न आने के साथ-साथ दर्द का भी एहसास नहीं होता. वह अधिकांश समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं और देर रात तक छत पर टहलते रहते हैं.

    इस मामले को लेकर रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मानसिक रोग विभाग में नींद से जुड़ी पूरी स्टडी की जाती है. यदि किसी परिवार में यह समस्या हो, तो हो सकता है यह अनुवांशिक हो. ऐसे मरीजों को मानसिक रोग विभाग में आकर पूरी जांच करानी चाहिए.

    यह भी पढ़ें :  18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की आम नागरिकों से शामिल होने की अपील

    उन्होंने कहा कि नींद न आने के हजारों कारण हो सकते हैं. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नींद न आना और दर्द का अहसास न होना किस कारण से हो रहा है. वजह चाहे जो भी हो, लेकिन मोहनलाल का 50 साल तक न सोने का दावा सभी को हैरान कर रहा है.

    यह भी पढ़ें: पटना में NEET छात्रा से हैवानियत के बाद केस दबाने के लिए 15 लाख का ऑफर, परिजनों का फूटा गुस्सा, हॉस्टल में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: दीपका में 23 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम की ली जा रही मदद
    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का कहर, मांझे ने ले ली एक ही दिन में 10 लोगों की जान, इनमें से तीन एक ही परिवार के….
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल सीजन-3 का भव्य आयोजन 2 अगस्त को पाम मॉल कोरबा में होगा संपन्न

    July 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,777 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,141 Views
    Don't Miss

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    * सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है: उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव *…

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.