Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का कहर, मांझे ने ले ली एक ही दिन में 10 लोगों की जान, इनमें से तीन एक ही परिवार के….
    Featured

    मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का कहर, मांझे ने ले ली एक ही दिन में 10 लोगों की जान, इनमें से तीन एक ही परिवार के….

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69717607417684973211406434353c1e4ca55e12092a89cc7d2bdfc226f07ed3ed3644e212b25fd7b6d4da
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सूरत/स्वराज टुडे: गुजरात में मकर संक्रांति धूम-धाम से मनाया गया. जश्न में डूबे लोगों ने परंपरा को निभाते हुए जमकर पतंगबाजी की. यह उत्सव इस बार कई परिवारों के लिए जीवन भर का दर्द दे गया. पतंग की जानलेवा डोर ने सूरत और बाकी शहरों में कई लोगों की जान ले ली.

    राज्य भर में मांझे की चपेट में आने से अब तक 10 लोगों की मौत की खबरें सामने आईं हैं. सूरत के जहांगीरपुरा और जिलानी ब्रिज की घटना ने लोगों का दिल दहला दिया.

    सूरत के जहांगीरपुरा इलाके की आनंद विला सोसाइटी में एक मासूम की मौत. सोसाइटी के एक 8 वर्षीय मासूम बच्चा अपनी सोसाइटी में मजे से साइकिल चला रहा था. तभी आसमान से कटकर आई पतंग की एक धारदार डोर (मांझा) अचानक उसके गले में फंस गई. डोर इतनी तेज थी कि बच्चे का गला गहरे तक कट गया.

    रास्ते में हो गई मौत

    परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए दौड़े, लेकिन खून इतना बह चुका था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उस नन्हे बच्चे ने दम तोड़ दिया. इस पूरी घटना का दिल दहलाने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. इसमें बच्चे के साथ हुए इस हादसे की भयावहता साफ तौर पर देखी जा सकती है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    ब्रिज से गिरा पूरा परिवार

    दूसरी घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया. सूरत के जिलानी ब्रिज पर एक हंसता-खेलता परिवार चंद पलों में खत्म हो गया. मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला यह परिवार बाइक पर सवार होकर ब्रिज से गुजर रहा था. तभी बाइक चला रहे पिता के गले में अचानक पतंग का मांझा आ फंसा. मांझे से बचने की छटपटाहट में बाइक का संतुलन बुरी तरह बिगड़ गया और रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग से टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता, पीछे बैठी मां और उनकी मासूम बेटी तीनों बाइक समेत ब्रिज से सीधे नीचे खड़ी एक रिक्शा पर जा गिरे. इस भीषण हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

    यह भी पढ़ें :  स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    इस घटना का भी रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस और प्रशासन ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों शवों को विमान के जरिए उनके पैतृक निवास कोलकाता भेज दिया है.

    खूनी मांझे का कहर

    गुजरात में चाइनीज मांझे और कांच लगे धागों पर प्रतिबंध के बावजूद इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. प्रशासन के मुताबिक, राज्य में अब तक मांझे से कटने के कारण 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल होकर अस्पतालों में भर्ती हैं. पुलिस ने अब सख्ती बढ़ाते हुए जानलेवा मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है, लेकिन जिन परिवारों ने अपने चिराग खो दिए, उनके लिए यह त्यौहार अब हमेशा के लिए एक डरावनी याद बन गया है.

    यह भी पढ़ें: 40 फीसदी मुस्लिम आबादी…इस राज्य में कट्टरपंथियों ने उठाई अलग मुस्लिम जिले की मांग

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के अवसर पर भक्ति के रंग में रंगा गांधी चौक, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं बाबा को लगाया गया 56 भोग का प्रसाद

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, ‘कुत्ते ने काटा तो राज्य सरकार देगी मुआवजा’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,825 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.