ब्रेकिंग: दीपका में 23 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम की ली जा रही मदद

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र दीपका के नागिन झोरखी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवती रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के वक़्त मृतका रानू साहू घर में अकेली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब उसके पिता रामकुमार साहू और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7:00 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात के हर पहलूओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस जघन्य हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है । बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  रील्स देखकर ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सनसनीखेज चोरी के 08 प्रकरणों का खुलासा

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल नाके पर पेमेंट सिस्टम, सरकार ने लागू किया नया नियम

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: सास, पांच बहुएं और बेटी की दर्दनाक मौत; एक ही घर से एक साथ निकली 7 अर्थियां, रो पड़ा पूरा गाँव

यह भी पढ़ें: जीवित बेटी का पिता ने कर दिया श्राद्ध, मृत्यु भोज में गाँववाले भी हुए शामिल, जानिए आखिर पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -