Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित
    Featured

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260505 WA0030
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    _पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिलीप सेन, सुनील पाल, तरन्नुम मलिक जैन, डॉ सुनील बी गायकवाड़, डॉ आदित्य सिंघानिया, डॉ योगेश लखानी, लेखक दीपक देसाई दीपक सहित कई हस्तियों को मिला अवॉर्ड_

    मुम्बई/स्वराज टुडे:  डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन के अवसर पर 4 मई 2026 को ‘7वें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026’ का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में किया गया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमे यह नाम उल्लेखनीय हैं पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिलीप सेन, सुनील पाल, तरन्नुम मलिक जैन इत्यादि.

    IMG 20260505 WA0029 IMG 20260505 WA0027

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि भजन सम्राट अनूप जलोटा ने डॉ कृष्णा चौहान को जन्मदिन की बधाई दी.
    स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।

    ये प्रतिष्ठित पुरूस्कार प्राप्त करने वालों में गुजरात के मशहूर कवि और लेखक दीपक देसाई दीपक का नाम भी उल्लेखनीय है. उन्होने कृष्णा चौहान का आभार जताया और उनको जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी.

    IMG 20260505 WA0026 IMG 20260505 WA0025

    डॉ आदित्य सिंघानिया, पवन तोडी (महात्मा गाँधी के अवतार मे), गायक एन के नरेश, गायक सागर आचार्य, आरजे आरती (आरजे आरती ने होस्ट भी किया), गोपाल सुथार, बाल कलाकार गूँज संदीप पाटिल, मॉडल ब्यूटी चड्ढा, मॉडल वैशाली, एएसआई कैप्टन मोइन, निर्देशक डी. पी. सिंह (देव), अभिनेता आकाश वैद्य, दिल्ली से आए आज़म खान, गायिका और मॉडल रूही जैन, किरण जे परमार, अभिनेता शांतनु भामरे, लेखक पी.के गुप्ता, गीतकार विक्की नागर, संगीतकार वैष्णव देवा, अगस्त्य कुमार, गायक मोहन कृष्णमूर्ति को भी इस सम्मान से नवाजा गया.

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    निर्देशक, निर्माता धीरज कुमार जी के बेटे आशुतोष कोचर को भी लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया.

    IMG 20260505 WA0032 IMG 20260505 WA0031

    रियाजुद्दीन सैफी, मालकॉम भया, भेरू जैन, गायक समीर सईद, दिलीप पटेल, डॉ सुनील बी गायकवाड़ के दोस्त पुणे से आये सिमरन और कुंतल अरोड़ा (कलाकार), डॉ सुनील बी गायकवाड के दोस्त नागपुर से आये अभिनेत्री गायत्री अनिल कुमार, अनूप जलोटा के साथ आई थी अपूर्व खंडेलवाल जो इंटरप्रिनूर आईपी ​​विशेषज्ञ हैं.

    चीफ गेस्ट पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि डॉ कृष्णा चौहान अलग अलग क्षेत्र के कलाकारों, तकनीशियन को इस पुरुस्कार से सम्मानित करते हैं. उनका हौसला बढ़ाने का कार्य करते हैं और उनकी उपलब्धियों के बारे में जगत को अवगत कराते हैं. ये डॉ कृष्णा चौहान का बहुत ही अच्छा काम है. उनके जन्मदिन पर मैं अपनी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें सौ साल की आयु प्राप्त हो वो सेहतमंद रहें.”

    ये इस पुरूस्कार समारोह का 7वां सीजन था. डॉ कृष्णा चौहान का बर्थडे भी मनाया गया तो ये डबल सेलिब्रेशन रहा. इस अवसर पर कई प्रसिद्ध हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं.
    ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी का डॉ कृष्णा चौहान ने विशेष आभार जताया है जिनका लगातार सपोर्ट उन्हें मिलता रहा. ब्राइट द्वारा अवॉर्ड समारोह की एलईडी होर्डिंग्स मुम्बई मे लगाइ जाती है.

    फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कृष्णा चौहान के इस सातवें शानदार अवॉर्ड शो की भव्यता देखने लायक रही. केसीएफ के बैनर तले आयोजित यह एवॉर्ड फंक्शन बॉलीवुड के लिए यादगार फंक्शन साबित हुआ जहां दादा साहेब फाल्के को याद किया गया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    डायरेक्टर व एवार्ड फंक्शन के किंग डॉ कृष्णा चौहान इस एवार्ड के साथ साथ बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड, बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, राष्ट्रीय रत्न सम्मान और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड का आयोजन भी करते आ रहे हैं.

    कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत इस जगमगाते एवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज़ शामिल हुईं जिन्हें लिजेंड दादासाहब फाल्के एवार्ड-2026 देकर सम्मानित किया गया.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.