Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    November 13, 2026

    राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 13, 2026

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन
    Featured

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260723 213337 7855
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज डीडीएम रोड स्थित सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं हनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर कोरबा एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।

    IMG 20260723 WA0124

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मंत्र “जो खेलेगा, वो खिलेगा” आज देशभर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में बस्तर ओलंपिक, खेल अलंकरण समारोह, उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार तथा पहली बार सरगुजा ओलंपिक जैसी पहलें शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में शीघ्र ही हॉकी लीग का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ कर रही है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से देश और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    IMG 20260723 WA0120

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतना खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचायक है। किकबॉक्सिंग एक चुनौतीपूर्ण खेल है और इसमें सफलता प्राप्त करना विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास केवल खेल तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जुड़े रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से खिलाड़ियों को हनुमान चालीसा भेंट की गई है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने माता-पिता, जिले और प्रदेश का नाम निरंतर रोशन करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    यह भी पढ़ें :  चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    IMG 20260723 WA0122

    इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नौशाद खान, जनप्रतिनिधिगण, पार्षद, किकबॉक्सिंग समिति के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    यह भी पढ़ें: OMG! 70 का दूल्हा 30 की दुल्हन दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए 7 फेरे, बाराती बन जमकर झूमे मोहल्ले वाले….

    यह भी पढ़ें: अपने प्रेमी के साथ प्रेमालाप में डूबी थी बेटी, तभी अचानक घर पहुँचे पिता की पड़ गयी नजर, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    November 13, 2026

    राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 13, 2026

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे:  जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है,…

    राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 13, 2026

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.