Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नेपाल सीमा पर अवैध कब्‍जों पर योगी सरकार का बड़ा एक्‍शन, सैकड़ों निर्माण ढहाए; मस्जिद-मदरसे भी हटे
    Featured

    नेपाल सीमा पर अवैध कब्‍जों पर योगी सरकार का बड़ा एक्‍शन, सैकड़ों निर्माण ढहाए; मस्जिद-मदरसे भी हटे

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66206074817458265088429beb0856f4dc1a09fad1577c25215266c528a4506b3097a438df906d4b207544
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: आदित्‍यनाथ सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 से 27 अप्रैल के बीच हुए विशेष अभियान में कई जिलों में बड़ी तादाद में अतिक्रमण हटाए गए हैं।

    सरहद की बेशकीमती जमीन पर इन लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था, जिन्हें अब सरकार ने मुक्त कराने का अभियान छेड़ा है। सरकारी जमीन पर बनीं कई मस्जिदें और मदरसे भी हटाए हटाए गए हैं।

    बहराइच में बड़े पैमाने पर कब्जे हटे

    बहराइच के तहसील नानपारा के अंतर्गत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 0 से 10 किलोमीटर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर 227 अवैध अतिक्रमण के मामले चिन्हित किए गए थे। इनमें से पहले से हटाए गए 63 अतिक्रमणों के बाद, 25-27 अप्रैल के बीच 26 और अतिक्रमण हटवाए गए। अब तक कुल 89 अवैध कब्जेदारों से सरकारी भूमि को मुक्त कराया जा चुका है। राहत की बात यह है कि किसी भी अतिक्रमित स्थल पर धार्मिक या शैक्षणिक संरचना नहीं पाई गई।

    श्रावस्ती में अवैध मदरसों पर गिरी गाज

    श्रावस्ती में बिना मान्यता के संचालित 17 मदरसों पर कार्रवाई की गई है। तहसील जमुनहा में 7 और तहसील भिनगा में 10 मदरसों को वैध कागजात न होने के कारण बंद करवा दिया गया। इसके अतिरिक्त, भारत-नेपाल सीमा से सटे 0-15 किलोमीटर क्षेत्र में अस्थाई व स्थाई अवैध कब्जों के 119 मामलों में भी राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत कार्रवाई जारी है।

    सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में भी सख्ती

    सिद्धार्थनगर की नौगढ़ तहसील में नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर भीतर 5 जगहों पर अवैध अतिक्रमण में मस्जिद और मदरसे के निर्माण की पुष्टि हुई है। फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच और कार्रवाई जारी है। वहीं शोहरतगढ़ तहसील में 6 स्थानों पर अवैध निर्माण चिन्हित हुए हैं। महाराजगंज में फरेंदा, नौतनवा और निचलौल तहसीलों में भी क्रमशः 3, 10 और 6 स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है। एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है और शेष सभी मामलों में धारा 67(1) के तहत बेदखली की कार्रवाई या अवैध निर्माण को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई जारी है।

    यह भी पढ़ें :  मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    बलरामपुर में भी बेदखली की कार्रवाई जारी

    बलरामपुर में भी सरकारी भूमि पर कुल 7 अवैध कब्जे चिन्हित किए गए हैं। इनमें से बलरामपुर तहसील में 5 और तुलसीपुर तहसील में 2 अवैध कब्जे शामिल हैं। इनमें दो अवैध कब्जेदारों ने शासन द्वारा चिन्हित किए जाने के बाद स्वत: कब्जा हटा लिया, जबकि शेष पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 67 के अंतर्गत बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

    सरकार का सख्त रुख

    योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे, धार्मिक या शैक्षणिक संस्थान के अवैध संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित अतिक्रमणों को शीघ्रता से हटाया जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

    यह भी पढ़ें: JNU में अब ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नहीं…गूंजेगा ‘भारत माता की जय’ का नारा; छात्र संघ चुनाव में ABVP ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित RJD के कैंडल मार्च में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल होते ही माफी मांगने लगे नेता

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से लापता 107 पाकिस्तानियों पर भड़के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कहा- जहां मिले वहीं ठोको, पनाह देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,742 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,428 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,117 Views
    Don't Miss

    विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्य

    July 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु निरंतर सक्रिय, पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नं 9479210932

    July 12, 2026

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.