Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    May 11, 2026

    Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    May 11, 2026

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप
    Featured

    Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260511 WA0044
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

    *🚔 झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान*

    *⚠️ 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा*

    *🏍️ तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी एवं स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्री विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    IMG 20260511 WA0039

    दिनांक 10 मई 2026 को रविवार होने के कारण कटघोरा क्षेत्र के प्रसिद्ध झोराघाट पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग परिवार एवं मित्रों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बाइक चालक तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी बैठाकर तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए फर्राटेबाजी करते पाए गए, जिससे आम नागरिकों एवं पिकनिक मनाने आए लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी।

    IMG 20260511 WA0043

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना सायलेंसर बाइक चलाने एवं तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले युवकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

    IMG 20260511 WA0041

    पुलिस द्वारा कुल 23 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से नियमों की अनदेखी कर स्टंटबाजी एवं फर्राटेबाजी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए।

    यह भी पढ़ें :  फिल्म समीक्षा: आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म 'एक दिन’

    IMG 20260511 WA0042

    थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी झोराघाट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना लाइसेंस, बिना सायलेंसर, तीन सवारी अथवा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया गया तो वाहन मालिक एवं परिजनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    कटघोरा पुलिस की इस कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों एवं पिकनिक स्पॉट पर इस प्रकार की नियमित कार्यवाही से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

    🚨“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    यह भी पढ़ें: Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    यह भी पढ़ें: Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    May 11, 2026

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026

    निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    May 11, 2026

    बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    May 11, 2026

    Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    May 10, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026961 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026860 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026819 Views
    Don't Miss

    भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    May 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को…

    Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    May 11, 2026

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.