Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक
    Featured

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260508 WA0001
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में संपन्न हुई, जिसमें जिले के सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन कंपनियों के प्रतिनिधि, वित्तीय संस्थानों के संचालक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सर्राफा दुकानें और गोल्ड लोन कंपनियां अपराधियों के निशाने पर रहती हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर व्यापारियों को प्रत्येक प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं जिससे दुकान के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर स्पष्ट नजर रखी जा सके। साथ ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखने और समय-समय पर सिस्टम की जांच कराने के भी निर्देश दिए।
    बैठक में दुकानों और कार्यालयों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रशिक्षित एवं सत्यापित सुरक्षा गार्ड रखने की सलाह दी। इसके अलावा नकदी और आभूषणों के परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड रखने और उनके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा पते की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
    कोरबा जिला पुलिस ने व्यापारियों को संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की भी सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि दुकान में आने वाले ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें जो संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आएं। खासतौर पर मास्क पहनकर आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित किए बिना उन्हें कीमती सामान नहीं देने की हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दी जाए।
    उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी मामलों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज और व्यापारियों की सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है।
    कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों, व्यापारियों और वित्तीय संस्थानों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    यह भी पढ़ें: अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    यह भी पढ़ें: Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    यह भी पढ़ें: Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    May 7, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    May 7, 2026

    भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

    May 7, 2026

    राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 7, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026954 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026857 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा…

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.