Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नेपाल में बढ़ते बवाल से एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में दहशत, जानिए आखिर क्यों परेशान हैं सेक्स वर्कर्स..
    Featured

    नेपाल में बढ़ते बवाल से एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में दहशत, जानिए आखिर क्यों परेशान हैं सेक्स वर्कर्स..

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6804477411757563541348a689f5e92d16fc89abd5256466b0fc2889424263efb660fe928ad1ceb5230712
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नेपाल में फैली अशांति और हिंसा की आग का असर वहां से लगभग 800 किलोमीटर दूर दक्षिण में कोलकाता स्थित एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट एरिया सोनागाछी में पड़ने लगा है. दरअसल यहां रहने वाले नेपाली मूल की सेक्स वर्कर्स अपने देश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रही हैं.

    नेपाल का हाल

    प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को छात्रों के नेतृत्व में हुए उग्र विद्रोह के दबाव में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसने नेपाल को राजनीतिक रूप से आग में झोंक दिया है. प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी, पार्टी कार्यालयों पर धावा बोल दिया, संसद में तोड़फोड़ की और सत्तारूढ़ दलों को हिलाकर रख दिया. इसकी शुरुआत ओली सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए विवादास्पद प्रतिबंध से हुई, जिसने बड़े पैमाने पर जनाक्रोश को जन्म दिया.

    एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी में 20 लोगों की जान चली गई थी, जिससे सड़कों पर गुस्सा और भड़क गया था.

    सोनागाछी पर प्रभाव

    नेपाल की इस घटनाक्रम का कोलकाता में विशेषकर सोनागाछी में प्रभाव पड़ा है, जहां नेपाली महिलाओं का एक वर्ग अब भी देह व्यापार में संलग्न है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में कमी आई है. कालीघाट से लेकर हावड़ा और हुगली के छोटे वेश्यालयों तक, कभी सेक्स वर्कर्स में नेपाली लोगों की बड़ी संख्या थी और सोनागाछी में अब भी उनमें से कई मौजूद हैं. इस परिस्थिति में अब वे खुद को अनिश्चितता में फंसा हुआ पाती हैं, जो अपने परिवारों से संपर्क करने या घर पैसे भेजने में असमर्थ हैं. नेपाल के एयरपोर्ट बंद हैं, अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हैं और संचार नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    एक दशक से सोनागाछी में रह रही पूर्वी नेपाल की एक सेक्स वर्कर ने कहा, “तीन दिन हो गए, मैंने अपनी मां से बात नहीं की है. जब भी मैं फोन करने की कोशिश करती हूं तो नेटवर्क डाउन बताता है. मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह सुरक्षित हैं भी या नहीं.”

    दूसरी एक महिला न्यूज़ चैनल से बात करते हुए रो पड़ी. उन्होंने कहा, “मैं हर महीने अपने दो बेटों को पैसे भेजती हूं जो पोखरा के पास रिश्तेदारों के साथ रहते हैं. इस महीने, मुझे नहीं पता कि मैं कुछ भेज पाऊंगी भी या नहीं. अगर उन्हें पैसे नहीं मिले तो मेरे बच्चे खाएंगे कैसे?”

    तात्कालिक चिंता नेपाल में उनके परिवारों के जीवनयापन की है. भले ही कोलकाता से भेजी जाने वाली राशि बहुत कम होती है लेकिन यह वहां ग्रामीण भागों में रह रहे उनके परिवारों के लिए जीवन रेखा का काम करती है. अचानक इसमें आई रुकावट से न केवल वित्तीय तनाव पैदा हुआ है बल्कि उनकी असहायता की भावना भी बढ़ गई है. सोनागाछी में एक और नेपाली महिला ने कहा, “अगर हम घर जाना भी चाहें तो कोई रास्ता नहीं है. सीमा बंद है, फ्लाइट्स रद्द हैं. हम यहां फंसे हैं और हमारे परिवार वहां फंसे हैं. हम बेबस हैं.”

    सेक्स वर्कर्स के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी यही आशंकाएं जताईं. सेक्स वर्कर्स के बच्चों को सहायता देने वाले संगठन ‘आमरा पदातिक’ की महाश्वेता मुखोपाध्याय ने कहा, “वे पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं.” उन्होंने कहा, “इन महिलाओं का परेशान होना स्वाभाविक है. वे न तो अपने परिवारों से संपर्क कर पा रही हैं और न ही यह सुनिश्चित कर पा रही हैं कि उनके द्वारा भेजी गई रकम वहां तक पहुंचेगी या नहीं.”

    यह भी पढ़ें :  208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    मुखोपाध्याय ने कहा, “हम कुछ यौनकर्मियों और हमारे एनजीओ के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और ऐसा रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे जिससे वे अपने परिवारों से बात कर सकें और पैसे घर भेज सकें.”

    रेड-लाइट जिले सोनागाछी में नेपाली मूल की लगभग 200 सेक्स वर्कर्स हैं. पिछले कई दशकों से कोलकाता के रेड-लाइट क्षेत्रों में नेपाली महिलाओं की मौजूदगी देखी जाती रही है. अक्सर उन्हें भारत-नेपाल की खुली सीमा के रास्ते तस्करी कर लाया जाता है और बेहद कठिन परिस्थितियों में उन्हें इस व्यवसाय में धकेल दिया जाता है. हालांकि, हाल के वर्षों में उनकी संख्या में कमी आई है, आंशिक रूप से कड़ी सीमा निगरानी और तस्करी के बदलते तरीकों के कारण. लेकिन जो बची हैं, वे सबसे असुरक्षित हैं और नेपाल में मौजूदा उथल-पुथल जैसे संकटों के कारण उनके पास कोई सुरक्षा कवच नहीं है.

    यह भी पढ़ें: प्रयागराज के इंदिरा गांधी कॉलेज में छात्र का मर्डर, आपसी रंजिश में सहपाठियों ने ही चाकुओं से गोदा, स्कूल में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: सुकमा में CRPF जवान ने की आत्महत्या, पत्नी की तस्वीरों को जिगरी दोस्त वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग

    यह भी पढ़ें: बाहर सोता रह गया विकास, अंदर उजड़ गया पूरा परिवार, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,109 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज भाजपा नेता एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी ने वार्ड क्रमांक…

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.