Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित करने में समाज कल्याण विभाग की अहम भूमिका, जानिए कौन सी योजना का आप उठा सकते हैं लाभ
    Featured

    केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित करने में समाज कल्याण विभाग की अहम भूमिका, जानिए कौन सी योजना का आप उठा सकते हैं लाभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    social welfare department delhi govt1 1024x576 1
    METADATA-START
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें से अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है । आइए आज हम क्रमवार आपको समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दें ताकि आप किसी योजना का लाभ उठाने से वंचित ना रह जाएं।

    1) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना

    उद्देश्य – इस योजना का उद्देश्य ऐसे निराश्रित व गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध जिनके पास जीविको पार्जन साधन न हो उन्हें सम्मान पूर्वक जीवन-यापन करने हेतु रुपये 500/-प्रतिमाह (60 वर्ष या अधिक) एवं रुपये 650/- प्रतिमाह (80 वर्ष या अधिक) आर्थिक सहायता प्रदाय किया जाता है।

    पात्रता – ● 60 वर्ष या उससे ऊपर के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजन ।
    ● 60 से 79 आयु वर्ष 500/- प्रतिमाह (200/- केन्द्रांश, 300 /- राज्यांश)
    ● 80 वर्ष या ऊपर आयु – 650/- प्रतिमाह (500/- केन्द्रांश, 150/- राज्यांश)

    आवेदन/चयन प्रक्रिया:- आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर शहरी त्र के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत में देना होगा। ग्राम पंचायत अपने अनुशंसा के साथ आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत को अग्रेषित करेगी। संबंधित नगरीय कायों / जनपद पंचायतों को स्वीकृत / अस्वीकृत करने के अधिकार है।

    2) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना

    उद्देश्य :- इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की  विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है।

    ● 500/- रु. प्रतिमाह (केन्द्रांश 300/-, राज्यांश 200/-)

    पात्रता :-40 से 79 वर्ष आयु वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली विधव / महिला ।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया :- आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर शहरी क्षेत्र के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत में देना होगा। ग्राम पंचायत अपने अनुशंसा के साथ आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत को अग्रेषित करेगी। संबंधित नगरीय निकायों / जनपद पंचायतों को स्वीकृत / अस्वीकृत करने के अधिकार है।

    3) इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना

    उद्देश्य :- इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के दिव्यांग को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है।

    ● 500/- रु. प्रतिमाह (केन्द्रांश 300/-, राज्यांश 200/-)

    पात्रता :- 18 वर्ष से 79 वर्ष आयु वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गंभीर एक ही प्रकार के दिव्यांगता में 80 प्रतिश् त अथवा बहु विकलांग दिव्यांग ।

    आवेदन / चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर शहरी क्षेत्र के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत में देना हो। ग्राम पंचायत अपने अनुशंसा के साथ आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत को अग्रेषित करेगी। संबंधित नगरीय निकायो / जनपद पंचायतो को स्वीकृत / अस्वीकृत करने के अधिकार है।

    4) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

    उद्देश्य – इस योजना का उद्देश्य समाज के गरीबी रेखा के नीचे, जीवन यापन करने वाले दिव्यांग निराश्रित बौने बंधु व्यक्तियों को जो अपना जीविको पार्जन चलाने में असमर्थ है। उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए रुपये 500/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है।

    यह भी पढ़ें :  कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण...प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    पात्रता – (अ) निम्नांकित श्रेणी के निराश्रित व्यक्ति

    1. बी.पी.एल. 2002 की सूची के अनुसार नाम होने वाले व्यक्ति ।

    2. 6 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग व्यक्ति (उपरोक्त में से 6 से 17 वर्ष के निःशक्त व्यक्तियों को सहायता की पात्रता तभी होगी जब वे किसी स्कूल में भर्ती होकर वहां पढ़ाई कर रहें हो

    3. 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दिव्यांगजन जो 40 प्रतिशत से अधिक हो।

    4. 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बौने बंधु ।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर शहरी क्षेत्र के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत में देना होगा ग्राम पंचायत अपने अनुशंसा के साथ आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत को अग्रेषित करेगी। संबंधित नगरीय निकायो / जनपद पंचायतो को स्वीकृत अस्वीकृत करने के अधिकार है।

    5) सुखद सहारा योजना

    उद्देश्य :- इस योजना का उद्देश्य विधवा / परित्यक्ता महिलाओं को अर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने हेतु रुपये 500/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदाय किया जाता है।

    पात्रता – 18 से 39 वर्ष आयु की निराश्रित विधवा, परित्यक्ता महिलायें ।

    आवेदन / चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर १ हरी क्षेत्र के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत अपने अनुशंसा के साथ आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत को अग्रेषित करेगी। संबंधित मारीय निकायों/जनपद पंचायतों को स्वीकृत / अस्वीकृत करने के अधिकार ।

    6) मुख्यमंत्री पेंशन योजना

    उद्देश्य :- इस योजना से सामाजिक, आर्थिक एवं जाति गणना 2011 की सर्वे सूची के आधार पर सूचीबद्ध वरिष्ठ नागरिकों विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने हेतु 500/- प्रति माह सहायता प्रदान किया जाना है।

    पेंशन हेतु पात्रता :-

    1) 60 वर्ष या अधिक आयु के वृद्ध ।

    2) 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की विधवा या विवाह उपरान्त परित्यक्ता महिलायें ।

    3) छत्तीसगढ़ का मूल निवासी ।

    4) नगरीय क्षेत्र के स्थिति में आवेदक का नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति गणना 2011 की सर्वेक्षण सूची में उल्लेखित घास का छत / छप्पर, प्लास्टिक / पॉलिथीन के छप्पर, पत्थर / स्लेट के छत एवं बेघर तथा बिना कमरे वाले निवासरत् परिवार की सूची में हो।

    5) ग्रामीण क्षेत्र के स्थिति में आवेदक का नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति गणना 2011 की सर्वेक्षण सूची के स्वतः सम्मिलित सूचकांक एवं वंचन सूचकांक के कम से कम एक वंचन सूचकांक वाले परिवार की सूची में हो।

    7) राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

    उद्देश्य :- गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के ऐसे सदस्य की मृत्यु होने पर जिसकी कमाई के अधिकांशतः परिवार का गुजारा चलाता हों, ऐसे परिवार के मुखिया को 20000 /- रुपये एकमुश्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

    पात्रता – गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सूची में नाम हो । मृतक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में हो।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर हरी क्षेत्र के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत में देना हो ।।। ग्राम पंचायत अपने अनुशंसा के साथ आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायत को अग्रेषित करेगी। संबंधित नगरीय निकायों / जनपद पंचायतों को स्वीकृत / अस्वीकृत करने के अधिकार हैं।

    यह भी पढ़ें :  संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    लाभान्वितों की संख्या – वर्ष 2023-24 में 540 परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई थी ।

    8) कृत्रिम अंग/उपकरण प्रदाय योजना

    उद्देश्य – दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता न्यूनतम पर गतिशीलता बढ़ाना ।

    पात्रता – छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। माता-पिता / अभिभावक या स्वयं की मासिक आय 8000/- रु. प्रतिमाह तक निःशुल्क एवं 8000/- से अधिक होने पर 50 प्रतिशत ।

    मिलने वाले लाभ – योजनान्तर्गत, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवणयंत्र, ब्रेल किट, व्हील चेयर, कैलिपर्स, स्मार्ट फोन, श्वेत छड़ी, एल्बोक्रचर आदि ।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के साथ जिला कार्यालय समाज कल्याण में प्रस्तुत करना होगा।

    9) दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना

    उद्देश्य – विवाहित दिव्यांग जोड़ों को विवाह पश्चात् सामाजिक पुनर्वास की दृष्टि से विवाह हेतु रुपये 50000/- एक मुश्त एवं दोनों दिव्यांग हो तो 1,00,000/- रु. एक मुश्त आर्थिक सहायता प्रदाय किया जाता हैं।

    पात्रता – कोरबा जिले का मूल निवासी हो । निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। आयकर दाता न हो। विवाह के 6 माह के भीतर आवेदन करना करना अनिवार्य होगा।

    आवेदन / चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर जिला कार्यालय समाज कल्याण में प्रस्तुत करना होगा । स्वीकृत / अस्वीकृत करने का अधिकार जिला कलेक्टर को है।

    लाभान्वितों की संख्या – वर्ष 2023-24 में 11 विवाहित दिव्यांगजन जोड़ों को प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित किया गया।

    10) दिव्यांगजनों के लिए स्व-रोजगार हेतु ऋण योजना

    उद्देश्य – दिव्यांग व्यक्तियों के आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराते हुए रोजगार / स्वरोजगार हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करना ।

    पात्रता – 18 से 60 वर्ष के 40 प्रतिशत या उससे अधिक आयु के निःशक्तजन, जिसकी आय शहरी क्षेत्र में 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 60 हजार रुपये से अधिक न हो।

    मिलने वाले लाभ –

    (1) 50000 /- रुपये तक 5 प्रतिशत ब्याज दर ।

    (2) 50000 /- रुपये से 5 लाख रुपये तक 6 प्रतिशत ब्याज दर

    (3) 5 लाख रुपये से अधिक (शिक्षा / प्रशिक्षण हेतु ऋण) 8 प्रतिशत सभा ऋण 10 वर्ष के भीतर वापस किए जा सके।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग की अनुशंसा से प्रबंध संचालक, छ.ग. निःशक्तजन वित्त एवं विकास रायपुर को प्रेषित करना होगा। संचालक मंण्डल की सहमति पर प्रकरण राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम के द्वारा राशि स्वीकृत की जावेगी।

    लाभान्वितों की संख्या – योजना के प्रारंभ से 34 दिव्यांगजनों को स्व-रोजगार हेतु ऋण प्रदाय किया गया।

    11) सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना

    उद्देश्य – दिव्यांग मेधावी व्यक्तियों को सिविल सेवा के क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की जा रही है। इससे अन्य दिव्यांग व्यक्ति प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित होंगे और आगामी तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकेगा।

    पात्रता –

    1. 40 प्रतिशत या उससे अधिक के निःशक्तजन ।

    2. आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी हो ।

    3. संघ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ।

    मिलने वाले लाभ –

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    1. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर राशि रुपये 20,000 / – एकमुश्त ।

    2. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर राशि रुपये 30,000/- एकमुश्त ।

    3. संघ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा में चयन होने पर राशि रुपये 50,000/-एकमुश्त ।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया – आवेदन संयुक्त / उप संचालक, समाज कल्याण जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

    12) दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना

    उद्देश्य – दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना।

    पात्रता –

    (1) दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो ।

    (2) शाला / महाविद्यालय / तकनीकी शाला का नियमित छात्र हो ।

    (3) माता-पिता/अभिभावक की मासिक आय रुपये 8000/- प्रतिमाह से कम हो।

    मिलने वाले लाभ –

    (1) कक्षा पहली से पांचवीं तक 150 रुपये ।

    (2) कक्षा छठवीं से आठवीं तक 170 रुपये ।

    (3) कक्षा नवमीं से बारहवीं तक 190 रुपये ।

    आवेदन/चयन प्रक्रिया – आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरकर संस्था प्रमुख के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए उप संचालक समाज कल्याण को प्रस्तुत करना होगा।

    लाभान्वितों की संख्या – वर्ष 2023-24 में 332 दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया।

    13) उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि

    उद्देश्य – आर्थिक अभाव एवं दिव्यांगता के कारण मेधावी दिव्यांग बच्चे उच्च शिक्षा प्रापत करने से वंचित हो जाते है, जिन्हें संबल प्रदान करने के लिए माध्यमिक / उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त विद्यार्थियों एवं तकनीकी एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् नियमित छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाना है।

    पात्रता –

    1. छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो।

    2. दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो।

    3. जिला अंतर्गत माध्यमिक / उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में दिव्यांगजनों की श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया हो । अथवा

    5. चिकित्सा / तकनीकी / व्यवसायिक शिक्षा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी ।

    मिलने वाले लाभ –

    1. जिले के माध्यमिक परीक्षा (दसवीं) में सर्वाधिक अंक पाने वाले दिव्यांग छात्र तथा छात्रा को राशि रुपये 2000/- एकमुश्त ।

    2. जिले में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (बारहवीं) में सर्वाधिक अंक पाने वाले निःशक्त छात्र तथा छात्रा को राशि रुपये 5000/- एक मुश्त ।

    3. आई.टी.आई. / पोलिटेकनिक / स्नातक एवं स्नातकोत्तर (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को राशि रुपये 6000 /- रुपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि ।

    4. चिकित्सा / तकनीकी / व्यवसायिक शिक्षा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अध्ययनरत विद्यार्थियों को राशि रुपये 12000 /- रुपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि

    आवेदन/चयन प्रक्रिया –

    आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र संलग्न कर संयुक्त संचालक / उप-संचालक जि कार्यालय समाज कल्याण विभाग को आवेदन करना होगा।

    लाभान्वितों की संख्या – वर्ष 2023-24 में 32 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

    यह भी पढ़ें: यूपी में पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी के बाद भड़का आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने घेरा थाना, भीड़ पर लाठीचार्ज

    यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी: बिन ब्याही लड़की ने बेटे को दिया जन्म, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचा प्रेमी, बोला..यह मेरा बेटा है

    यह भी पढ़ें: 72 घंटे में इजराइल का 6 मुस्लिम देशों पर हमला! 200 लोगों की गई जान व 1000 से अधिक घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.