Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 20 जून दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में केतु के साथ हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से चंद्रमा पर राहु की पूर्ण दृष्टि रहेगी। जबकि सूर्य से चंद्रमा तीसरे भाव में सिंह राशि में गोचर करेंगे ऐसे में वरिष्ठ योग भी बनेगा जो राहु और केतु के प्रतिकूल प्रभाव को कम करेगा। साथ ही मंगल का गोचर वृषभ राशि में होगा। और गुरु पुष्य नक्षत्र में होकर आज भी पुष्यामृत योग बनाएंगे जिससे मिथुन और कर्क राशि के जातकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुबह और शाम दो अलग-अलग रंगों में रंगा है। सुबह मंगलदेव अपनी राशि के बिल्कुल आखिरी पड़ाव पर हैं और इस वक्त उनकी एनर्जी अपने चरम पर है। लिहाजा सुबह जो भी बड़ा या निर्णायक काम करना हो वो इसी वक्त में निपटा लें। घर के मामलों में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है जो बता रहा है कि घर से जुड़ी खरीदारी या नई शुरुआत कर सकते हैं। रचनात्मक काम में आज पूर्वजों की याद के साथ कुछ गहरा और असरदार बनाने की ताकत है। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव एक नई राशि में जाने वाले हैं, उस वक्त मन में अजीब सी बेचैनी और बदलाव का एहसास होगा। उस वक्त कोई बड़ा निर्णय टाल दें, सुकून से बैठें।

    वृष राशि

    वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के मोर्चे पर बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों एक साथ आपके तीसरे घर में हैं और दोनों पुष्य नक्षत्र में हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज जो भी मुंह से निकले उसमें एक ऐसी मिठास और समझदारी होगी जो दूसरों को खींचेगी। कोई पुरानी गलतफहमी हो, कोई डील अटकी हो या किसी को मनाना हो तो आज सुबह में कर लें। घर में पूर्वजों को याद करने का और उनसे जुड़ी पुरानी बातें सुनने का आज सही वक्त है। मंगलदेव शाम को एक नई राशि में जाने वाले हैं, लिहाजा उस वक्त बड़े निर्णय टाल दें। मन में हल्की बेचैनी होगी, आराम करें।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में उम्मीद भरा है। बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों आपके दूसरे घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। यह जोड़ बता रहा है कि आज पैसों से जुड़ी कोई भी बात, खरीदारी या निवेश करना शुभ है। बुधदेव और सूर्यदेव का साथ भी लग्न पर बना हुआ है, जिससे बुद्धि और पहचान दोनों आज तेज हैं। मन में स्पष्टता रहेगी। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिससे लाभ वाले घर में हल्की उथल-पुथल महसूस हो सकती है। उस वक्त कोई बड़ा निवेश मत करें, जो जरूरी काम निपटाना हो, वो सुबह पहली फुर्सत में ही कर लें।

    यह भी पढ़ें :  'पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे'....राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बाबा बागेश्वर का बड़ा दावा

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिए असाधारण है। लग्न पर बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों पुष्य नक्षत्र में बैठे हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज आप जहां भी जाएंगे एक अलग ही छाप छोड़ेंगे। योगकारक मंगलदेव करियर वाले घर में आज अपनी सबसे तेज और निर्णायक स्थिति में हैं, सुबह में कोई भी बड़ा करियर निर्णय लें तो आज से बेहतर दिन नहीं होगा। पितरों को आज याद करें और उनके नाम पर कुछ दान करें, मन को गहरी शांति मिलेगी। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव का बड़ा परिवर्तन होगा, उस वक्त आराम को प्राथमिकता दें और बड़े फैसले कल के लिए छोड़ दें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मिक और आध्यात्मिक लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज सिंह लग्न पर मघा नक्षत्र में हैं और केतुदेव भी वहीं पर हैं। मघा पितरों का नक्षत्र है और केतुदेव आत्मिक विरक्ति के कारक ग्रह हैं। इन दोनों का मेल बता रहा है कि आज पितरों को याद करना और उनके नाम पर कुछ करना बेहद फलदायी होगा। बृहस्पति और शुक्रदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे एकांत में बैठकर प्रार्थना या ध्यान करने पर मन को एक असाधारण शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में हैं। योगकारक मंगलदेव भाग्य से सहयोग से उन्नति दिलाएंगे। शाम के बाद एकांत में रहें।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और लाभ दोनों के मामले में बेहद उज्जवल है। लग्नेश बुधदेव और सूर्यदेव दसवें घर में हैं, जिससे करियर में आज ऐसी बौद्धिक धार रहेगी, जो लोगों पर असर करती है। ग्यारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का पुष्य योग बता रहा है कि लाभ के मामले में आज किसी को भी निराश नहीं होना पड़ेगा। पुराना पैसा अटका हो या कोई नया मौका हो, तो सुबह में कदम उठाएं। साझेदारियों में शनिदेव की स्थिरता बनी हुई है। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव के राशि परिवर्तन की वजह से मन में थोड़ी बेचैनी आ सकती है। उस वक्त शांत रहें।

    यह भी पढ़ें :  अपहरण कर फिरौती की माँग करने वाले फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में महीने के सबसे शुभ दिनों में से एक है। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों दसवें घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। जब करियर वाले घर में दो बड़े और शुभ ग्रह हों तो उस दिन किया गया काम टिकाऊ और असरदार होता है। सुबह से दोपहर तक का वक्त किसी भी जरूरी करियर निर्णय के लिए बेहतरीन है। बुधदेव और सूर्यदेव भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत भी साथ दे रही है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद मंगलदेव का साझेदारी वाले घर में आने से रिश्तों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मोर्चे पर बेहद शानदार है। बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों नौवें घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। किस्मत आज खुद आगे आकर मदद करेगी। जो काम बार-बार अटकता रहा हो, उसे आज हाथ लगाएं, रास्ता निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव आज अपनी सबसे तीखी और निर्णायक स्थिति में हैं, सुबह में प्रतिस्पर्धा में कोई आपके सामने नहीं टिकेगा। पितरों को आज याद करें और उनका आशीर्वाद लें, भाग्य और मजबूत होकर चमकेगा। हालांकि, शाम के बाद लग्नेश मंगलदेव एक बड़े बदलाव से गुजरेंगे। उस वक्त कोई बड़ा कदम मत उठाएं, रात आराम से बिताएं।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बड़े बदलाव ला सकता है। लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव दोनों आठवें घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। यह घर छुपी ताकतों और अचानक मिलने वाले फायदों का है। आज कोई ऐसी खबर या मौका आ सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। पार्टनर के साथ बातचीत में कोई नया आइडिया मिल सकता है। मंगलदेव रचनात्मक काम में सुबह सबसे ज्यादा ऊर्जा देंगे। पितरों को आज याद करें, उनका आशीर्वाद आपके रास्ते की रुकावट को दूर करने में मददगार साबित होगा। शाम के बाद आराम करें, मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  रेलवे में 4098 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती, 21जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में महीने का सबसे शुभ दिन है। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों सातवें घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। यह संयोग बता रहा है कि आज जो भी रिश्ता पक्का करें या कारोबारी गठजोड़ बनाएं वो लंबे समय तक टिकेगा। सुबह का वक्त इसके लिए सबसे सही है। बुधदेव और सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा वाले घर में दिमागी बढ़त दे रहे हैं। मंगलदेव घर वाले भाव में सुबह सबसे ज्यादा तेज हैं। पितरों को आज याद करना न भूलें, उनकी प्रसन्नता रिश्तों में मिठास लाती है। शाम के बाद मन में उथल-पुथल हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के मोर्चे पर बेहद खास होने वाला है। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों छठे घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। यह युति बता रही है कि सेहत के मामले में आज ऊपर से एक खास सुरक्षा मिल रही है। जो पुरानी तकलीफ है या जो जांच टाली जा रही है वो आज करवाएं, नतीजा अच्छा आएगा। बीमारी में आराम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर आज दुश्मन खुद ही कमजोर पड़ेंगे। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान से विजय हासिल कर सकेंगे। दरअसल, बुधदेव और सूर्यदेव रचनात्मक काम में नई बौद्धिक ऊर्जा दे रहे हैं। मंगलदेव बातचीत में तीखापन देते हैं, इसलिए आज जरा सोच-समझकर बोलें। शाम के बाद मंगलदेव राशि बदलने जा रहे हैं। उस वक्त शांत रहें।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद शानदार साबित हो सकता है। आपके लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव पांचवें घर में पुष्य नक्षत्र में एक साथ हैं। जो रचनात्मक काम आज हाथ में लेंगे उसमें एक ऐसी गहराई और सुंदरता होगी जो दूसरों के दिल को छू जाएगी। प्रेम में जो कदम उठाएंगे वो रंग लाएगा। शादी की चर्चा के लिए यह समय उपयुक्त है। बुधदेव और सूर्यदेव घर वाले भाव में एक नई रोशनी ला रहे हैं, घर में कोई जरूरी बात करनी हो, तो आज करें। मंगलदेव पैसों के घर में सुबह सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, धन संबंधी निर्णय सुबह के समय करें। शाम के बाद मानसिक उथल-पुथल हो सकती है। लिहाजा, थोड़ा आराम करें या ध्यान करें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026

    दुर्ग शहर से युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मोहित वालदे ने प्रस्तुत की दावेदारी

    July 10, 2026

    भारत सरकार द्वारा स्थापित Quality Council of India (QCI) के अंतर्गत NABH मान्यता प्राप्त करने वाला City Dental Care बना कोरबा का गौरव

    July 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,732 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,424 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 9 जुलाई दिन गुरूवार को *गौमुखी सेवाधाम* द्वारा देवपहरी ग्राम में संचालित…

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.