Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Featured

    यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260626 WA0009
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ♦️ *विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड लेकर करता था साइबर अपराध, साक्ष्य मिटाने के लिए बाद में कर देता था नष्ट

    ♦️ *आरोपी के कब्जे से ₹27,070/- नगद बरामद कर जप्त किया गया।

    कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत साइबर पुलिस थाना कोरबा प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा एवं साइबर टीम के द्वारा साइबर ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ठगी की राशि बरामद की गई है।

    साइबर पुलिस थाना कोरबा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2026 के अंतर्गत धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(c), 66(d) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी लोगों को बैंक से आसान किस्तों पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था।

    विवेचना में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी विभिन्न व्यक्तियों को अपने प्रभाव में लेकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त करता था तथा उन्हीं सिम कार्डों का उपयोग साइबर अपराध करने में करता था। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से संबंधित सिम कार्डों को नष्ट कर देता था।

    जांच के दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार मेहर (उम्र 25 वर्ष), पिता योगेन्द्र मेहर, निवासी ग्राम सेमरा, थाना डबरा, जिला शक्ति (छ.ग.), हाल मुकाम रिस्दी, थाना बालको, जिला कोरबा से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2023 में भी एक व्यक्ति को लोन दिलाने का झांसा देकर उसके खाते से ₹40,000/- की धोखाधड़ी की थी।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    दिनांक 22.06.2026 को आरोपी ने रूमगढ़ा चौक क्षेत्र में व्यवसाय करने वाली महिला नोनी बाई यादव को मात्र ₹11,000/- मासिक किश्त पर ₹5,00,000/- का लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने महिला के मोबाइल में संचालित डिजिटल भुगतान माध्यम (PhonePe) का उपयोग कर ₹40,500/- की राशि एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी। आरोपी ने पूर्व में ही उक्त खाताधारक को भी लोन दिलाने का झांसा देकर उसका QR कोड प्राप्त कर रखा था। राशि ट्रांसफर होने के बाद आरोपी संबंधित व्यक्ति के साथ बैंक पहुंचा और खाते से नकद राशि निकलवाकर अपने कब्जे में ले ली। आरोपी के कब्जे ठगी की राशि में से ₹27,070/- (सत्ताईस हजार सत्तर रुपये) नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण में आरोपी की अन्य साइबर अपराधों में संभावित संलिप्तता के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

    पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

    उक्त प्रकरण के सफल निराकरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर पुलिस थाना कोरबा प्रभारी श्री ललित कुमार चंद्रा, श्री उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, आरक्षक डेमन ओगरे, आरक्षक वीरकेश्वर प्रताप सिंह, आरक्षक आलोक टोप्पो, आरक्षक सुशील यादव, आरक्षक श्याम सिदार, आरक्षक संजू सिंह एवं महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

    कोरबा पुलिस की अपील

    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लोन, निवेश योजना अथवा ऑनलाइन ऑफर के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी डिजिटल माध्यम से राशि हस्तांतरित करने से पूर्व संबंधित संस्था एवं व्यक्ति की सत्यता का पूर्ण सत्यापन अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

    सजग रहें • सतर्क रहें • सुरक्षित रहें

    यह भी पढ़ें: खरसिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों और नगरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 13 मजदूरों को बंधक बना हंटर और भाले से पीटा, पिटबुल का पहरा और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.