Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IRCTC के भारत गौरव ट्रेन से करें श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या समेत 3 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, जल्दी करें बुक
    Featured

    IRCTC के भारत गौरव ट्रेन से करें श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या समेत 3 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, जल्दी करें बुक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 16, 2024Updated:January 16, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राम आएंगे…जी हां। पिछले करीब 500 सालों का इंतजार खत्म होने को है और बस कुछ ही दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के साथ ही भारत के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी।

    अगर आप भी उद्घाटन होने के बाद राम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो क्यों न इस प्लान में तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पूण्य भी जोड़ लिया जाए। IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के साथ ही 3 प्रमुख ज्योतिर्लिंग दर्शन को एक ही टूर पैकेज में करवाने की पहल की है। 10 दिनों की यह तीर्थ यात्रा खासतौर पर परिवार के बुजूर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक होगी, क्योंकि IRCTC यह टूर भारत गौरव ट्रेन द्वारा करवाने वाली है। यानी परिवार के बड़े-बुजूर्गों को अयोध्या और ज्योतिर्लिंग दर्शन की तीर्थ यात्रा पर आप बिल्कुल निश्चिंत होकर भेज सकते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

    आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं :

    टूर पैकेज का नाम : श्रीराम जन्मभूमी – अयोध्या, प्रयागराज के साथ 3 ज्योतिर्लिंग दर्शन

    10 दिनों का टूर पैकेज

    IRCTC भारत गौरत टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 10 दिन और 9 रातों का टूर करवाने वाली है। इस टूर में राम जन्मभूमि के साथ ही तीन प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी करवाएं जाएंगे। हालांकि यह टूर कुछ दिनों पहले ही IRCTC ने लॉन्च कर दिया था लेकिन इसकी कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। इसलिए बुकिंग फुल हो जाने से पहले आप अपने या अपने परिवार के सदस्यों के लिए इस टूर पैकेज की बुकिंग जरूर कर लें।

    यह भी पढ़ें :  Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- 'या अल्लाह, अब नहीं करेंगे'

    टूर पैकेज की बुकिंग और पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं। टूर पैकेज की बुकिंग इकोनॉमी क्लास (स्लीपर क्लास), कम्फर्ट क्लास (3AC) और सुपीरियर क्लास (2AC) में की जा सकती है।

    ट्रेन : भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

    बोर्डिंग : राजकोट, सुरेंद्र नगर, विरम्गम, साबरमती, नदियाड़, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोड़, मेघनगर और रतलाम

    डी-बोर्डिंग : वडोदरा, आनंद, नंदियाड़, साबरमती, विरमगंज, सुरेंद्र नगर, राजकोट

    (जो यात्री गोधरा, दाहोड़, मेघनगर और रतलाम से ट्रेन में सवार होंगे वे वडोदरा या किसी अन्य सुविधाजनक स्टेशन पर उतर सकते हैं)

    कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

    * अयोध्या
    * प्रयागराज
    * श्रृंगवेरपुर
    * चित्रकुट
    * वाराणसी
    * उज्जैन
    * नासिक

    टूर शुरू होने की तारीख

    5 फरवरी 2024

    टूर पैकेज का यात्रा विवरण

    Day 1

    राजकोट से रवाना।

    Day 2

    अयोध्या पहुंचकर होटल में चेकइन। शाम को सरयू नदी में आरती देख सकते हैं (खुद से जाना होगा)।

    Day 3

    सुबह ब्रेकफास्ट के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में दर्शन। शाम को सरयू नदी की आरती में शामिल हो सकते हैं (खुद से जाएं)। देर रात को प्रयागराज के लिए रवाना।

    Day 4

    प्रयागराज पहुंचकर होटल में चेकइन। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के बाद संगम प्रयाग में हनुमान मंदिर में दर्शन। इसके बाद प्रयाग से करीब 40 किमी की दूरी पर मौजूद श्रृंगवेरपुर के लिए गाड़ी से रवाना। यहां पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लग जाएगा। श्रृंगवेरपुर में मंदिर में दर्शन करने के बाद चित्रकुट रवाना, जो 75 किमी दूर है। यहां पहुंचने में 3 घंटे का समय लगेगा। चित्रकुट में रामघाट घूमना। रात को चित्रकुट में ही रुकना।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    Day 5

    मंदाकिनी नदी में पवित्र डूबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस दिन सती अनुसूइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा आदि घुमाया जाएगा। शाम को माणिकपुर रेलवे स्टेशन ले जाकर वाराणसी रवाना।

    Day 6

    वाराणसी में अहले सुबह पहुंचकर होटल में चेकइन के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाएं। शाम को गंगा आरती देखें (खुद से जाना होगा)। देर शाम को उज्जैन रवाना।

    Day 7

    उज्जैन पहुंचकर फ्रेश होने के बाद महाकाल लोक जाएं (खुद से जाना होगा)। रात को उज्जैन में रुकना।

    Day 8

    सुबह में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, काल भैरव और हरसिद्धी माता के मंदिर में दर्शन करें। शाम को नासिक रवाना।

    Day 9

    नासिक स्टेशन पर पहुंचकर थोड़ा समय फ्रेश होने के लिए रहेगा। इसके बाद सड़क मार्ग से पंचवटी, काला राम मंदिर और त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ले जाया जाएगा। रात को फिर से राजकोट के लिए रवाना।

    Day 10

    विभिन्न स्टेशनों पर अपनी सुविधानुसार डी-बोर्डिंग।

    नोट : सभी तीर्थ यात्रियों (पुरुषों) को सफेद धोती और शर्ट या कुर्ता-पैजामा तथा साड़ी या सलवार-कमीज पल्लु समेत (महिलाएं) पहनना अनिवार्य है। किसी भी उम्रवर्ग के तीर्थ यात्री को जींस और टी-शर्ट पहनना सख्त मना है।

    किराया

    इकोनॉमी क्लास (स्लीपर क्लास) – ₹20,500 प्रति व्यक्ति
    कम्फर्ट क्लास (3AC) – ₹33,000 प्रति व्यक्ति
    सुपीरियर क्लास (2AC) – ₹46,000 प्रति व्यक्ति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026

    राशिफल 24 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 24, 2026

    एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026677 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026589 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026490 Views
    Don't Miss

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती…

    Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    March 24, 2026

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.