Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इस हिन्दू बाहुल्य इलाके में घर से ही नहीं निकले हिन्दू वोटर, जीत गई नागपुर हिंसा के आरोपी की बीवी अलीशा, मस्जिद से क्या ऐलान हुआ था ?
    Featured

    इस हिन्दू बाहुल्य इलाके में घर से ही नहीं निकले हिन्दू वोटर, जीत गई नागपुर हिंसा के आरोपी की बीवी अलीशा, मस्जिद से क्या ऐलान हुआ था ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6973479551768700858383b1dde67bf9d08c54775938011541824ecd04db25ec632627f2773e442bc414f3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नागपुर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आ गए. निकाय चुनाव में नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड की पत्नी ने भी जीत का परचम लहरा दिया है. फहीफ शमीम खान नागपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है.

    फहीम शमीम खान की पत्नी नागपुर महानगर पालिका चुनाव में 9295 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी से 1850 वोटो जीत गई है. 4 पार्षदों के प्रभाग क्रमांक 3 में फहीम की पत्नी अलीशा और उसके 2 साथी एमआईएम के टिकट पर चुनाव जीते हैं. वहीं भाजपा को 4 में से 1 एससी रिजर्व सीट पर जीत मिली है. जबकि इस प्रभाग में इससे पहले हुए चुनाव में भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस 1 सीट पर जीती थी. इस इलाके में 64500 की आबादी हिंदुओं की है. इस इलाके में हिन्दू बहुसंख्यक होने के बावजूद फहीम की पत्नी ने चुनाव में जीत हासिल की है.

    घरों से नहीं निकले हिंदू वोटर और फहीम की पत्नी जीत गई चुनाव

    करीब 64500 की आबादी वाले इस प्रभाग में 31000 हिन्दू वर्ग के मतदाता हैं. वहीं 24000 के करीब मुस्लिम वर्ग मतदाता और 9500 दलित वर्ग मतदाता हैं. दलित वर्ग में से अलग-अलग समुदायों के लगभग 2000 मतदाता ऐसे हैं, जो खुद को हिंदू समुदाय का हिस्सा मानते हैं. अब सवाल है कि क्या भाजपा हिंदू वोटर्स को घरों से नहीं निकला पाई? या फिर भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी ने नागपुर हिंसा के आरोपी की पत्नी को फायदा दिलाया? कुछ लोगों का कहना है कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से वोट देने के लिए ऐलान किया गया था.

    मस्जिदों से हुआ ऐलान , वोट डालने की अपील की

    एक तरफ जहां इसी वार्ड में मुस्लिम इलाकों में जमकर मतदान हुआ, वही हिंदू इलाकों में लोग घरों से वोट डालने के लिए कम निकले. स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिदों से वोट डालने की अपील के लिए ऐलान हुआ. मुस्लिम वोटरों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया. वहीं, हिंदुत्ववादी राजनीतिक पार्टियां अपने कैडर के लोगों को वोट डालने के लिए पूरी तरह नहीं निकाल पाई. मुस्लिम बहुल इन इलाकों के पोलिंग बूथ पर 65 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान हुआ.

    यह भी पढ़ें :  माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    ये मुस्लिम बहुल इलाके हैं-

    • संघर्ष नगर
    • निजामुद्दीन कालोनी
    • महबूब पूरा
    • सर्वरा आबाद नगर
    • हामिद नगर
    • शाहनवाज ले आऊट
    • संजय बैग कालोनी
    • राजीव गांधी नगर
    • बंदे नवाज नगर

    वहीं, इन हिंदू बहुल इलाकों में 40 प्रतिशत के आसपास वोट पड़े हैं. किन हिंदू इलाकों में पड़े कम वोट?

    • पांडे की बस्ती
    • अरविंद नगर
      संगम नगर
    • गरीब नवाज नगर हिंदू बस्ती
    • पवन नगर
    • शिवशक्ति नगर
    • विनोबा भावे नगर
    • संतोष नगर
    • नागसेवन
    • शिर्के ले आऊट
    • शिव नगर भीमवाड़ी रमाई नगर पावने ले आउट
    • पीली नदी

    क्या पुराने पार्षदों को लेकर थी नाराजगी?

    इन इलाकों में संगठन का काम करने वाले कुछ स्थानीय नेताओं का कहना था कि भाजपा और कांग्रेस से जीतकर आए पार्षदों ने विकास की तरफ पूरा ध्यान नहीं दिया. इलाका पिछड़ा हुआ रहा, जबकि आसपास के इलाकों में काम में बढ़ोत्तरी देखी गई. इसके चलते स्टैंडिंग भाजपा के 3 पार्षदों और कांग्रेस के 1 पार्षद के खिलाफ नाराजगी थी. इसके बावजूद शहर के स्थानीय नेताओं ने एंटी इनकंबंसी वाले नेताओं को टिकट दी. वहीं इलाके में कट्टर हिंदुत्ववादी छवि रखनेवाले 1 नेता की पत्नी को टिकट न देकर पुरानी नेत्री को ही टिकट दिया गया. इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसके चलते भाजपा का कैडर वोट देने कम निकला.

    वोट काटने के चलते भाजपा का पत्ता साफ?

    वहीं, इसके अलावा आम आदमी पार्टी की नेत्री ने जया मोरे ने 3529 वोट काटे हैं. जया मोरे का बेटा इलाके का समाज सेवक है और उन्होंने भी भाजपा के वोटो में सेंधमारी की. वहीं, कांग्रेस को 6003 वोट मिले हैं, जिसमें बूथ के अनुसार मुस्लिम और दलित इलाकों के ज्यादातर वोट्स शामिल हैं. इसके बावजूद मुस्लिम इलाकों में हुए जोरदार मतदान के चलते फहीम की पत्नी जीत गई. ये परिणाम उन स्टैंडिंग पार्षदों और जन प्रतिनिधियों के लिए एक सबक है, जिनका मकसद पार्टी की आड़ में अपना उल्लू सीधा करना है. अगर उन्होंने जनहित में कोई काम नहीं किया तो क्षेत्र की जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना बहुत अच्छे से जानती है.

    यह भी पढ़ें :  6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    किसे कितने वोट मिले

    • AIMIM -9225
    • BJP- 7445
    • Cong- 6003
    • AAP- 3529

    गडकरी के खिलाफ फहीम लड़ चुका चुनाव

    बहरहालल, नागपुर हिंसा का मुख्य आरोपी फहीम इससे पहले नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है. हालांकि, उसे 25 लाख की जनसंख्या वाले नागपुर शहर से महज 5000 के करीब वोट मिले थे. लेकिन नागपुर हिंसा के बाद फहीम का जीतकर आना बता रहा है कि मुस्लिम इलाकों में उसकी लोकप्रियता बढ़ी है.

    यह भी पढ़ें: आखिरकार नप गए अनुकंपा नियुक्ति का बेजा फायदा उठाने वाले बाबू जीवन यादव, आगे हो सकती है बर्खास्तगी की कार्यवाही

    यह भी पढ़ें: OMG: 50 साल से नहीं सोया ये शख्स, इन्हें चोट का भी नहीं होता अहसास, क्या कहता है मेडिकल साइंस ?

    यह भी पढ़ें: जीवित बेटी का पिता ने कर दिया श्राद्ध, मृत्यु भोज में गाँववाले भी हुए शामिल, जानिए आखिर पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026

    राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 18, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    June 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,638 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महंगाई और बिजली दर वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा…

    माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    June 18, 2026

    154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी, कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे 104 चेहरों पर मुस्कान

    June 18, 2026

    25 जून : इतिहास का काला दिन जब इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल..! मीसाबंदी रामबाबू अग्रवाल की जुबानी पूरी कहानी

    June 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.