Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘अगर मुझ पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो मैं पूरा भारत हिला दूंगी’, दीदी की खुली धमकी से छिड़ा सियासी संग्राम
    Featured

    ‘अगर मुझ पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो मैं पूरा भारत हिला दूंगी’, दीदी की खुली धमकी से छिड़ा सियासी संग्राम

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69053725317641307822120e80234fac12956f6cc14ead31013dfafce77552fc22871cfdf9a304aeae3e61
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: एक जनसभा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरे मंच से ऐलान किया कि अगर उन पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो वह पूरा भारत हिला देंगी। हेलीकॉप्टर रोके जाने और वोटर लिस्ट रिवीजन यानी SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनकी इस तीखी टिप्पणी ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

    हेलीकॉप्टर से यात्रा की नहीं मिली अनुमति तो बौखलाई ममता

    ममता बनर्जी ने बताया कि उन्हें हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी थी, लेकिन सुबह अचानक खबर मिली कि उड़ान की अनुमति नहीं है। इसे अपने खिलाफ एक गहरी साजिश बताते हुए वह पैदल ही लोगों के बीच पहुंच गईं। उन्होंने भाजपा को सीधे ललकारते हुए कहा कि विरोधी उन्हें छू भी नहीं पाएंगे क्योंकि वह उनका खेल समझ चुकी हैं। ममता ने साफ कर दिया कि चुनाव शुरू होने से पहले ही उन्हें परेशान करने और रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन वह झुकने वाली नहीं हैं।

    ‘SIR’ के नाम पर साजिश का आरोप

    ममता ने मतुआ बाहुल्य इलाके में रैली करते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) महज एक बहाना है, असल में यह एनआरसी को पिछले दरवाजे से लाने की एक बड़ी साजिश है। चूंकि यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है, इसलिए यहीं से उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखे वार किए। उन्होंने बीएसएफ की भूमिका पर भी सवाल उठाए और पूछा कि अगर घुसपैठिए बंगाल में हैं, तो उन्हें सीमा पार करने किसने दिया और वे अंदर कैसे आए। टीएमसी ने बाद में स्पष्ट किया कि ममता के बयान का मतलब पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता पर हमला बर्दाश्त न करना है और वह इसके खिलाफ देशभर में यात्रा निकालेंगी।

    यह भी पढ़ें :  भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    चुनाव आयोग ने मामता से मांगा स्पष्टीकरण, 28 नवम्बर को हाजिर होने का निर्देश

    दूसरी ओर, भाजपा ने ममता बनर्जी के इन आरोपों को उनकी हताशा और बौखलाहट करार दिया है। भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी घुसपैठियों की पहचान प्रक्रिया से डर गई हैं, इसलिए अराजकता फैलाने की धमकी दे रही हैं। इस भारी जुबानी जंग के बीच चुनाव आयोग ने भी हस्तक्षेप किया है। आयोग ने ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण मांगा है और टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल को 28 नवंबर को सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है। वहां पार्टी एसआईआर समेत अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल का यह राजनीतिक टकराव आगे क्या नया मोड़ लेता है।

    यह भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले अपने होने वाले दामाद संग फरार हुई सास, ताकती रह गई दुल्हन बनने वाली बेटी !

    यह भी पढ़ें: शादी के मंडप में पहुंचने से पहले डॉक्टर दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत, दुल्हन हुई बेहोश, दो परिवारों में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें:शर्मनाक: घर में आयोजित शादी में अपशकुन ना हो इसलिए बेटों ने छिपा ली माँ की मौत का राज, कहा- बॉडी फ्रीजर में रखवा दो, चार दिन बाद करेंगे अंतिम संस्कार; सच्चाई जान रो पड़ा पूरा गांव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.