Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शर्मनाक: घर में आयोजित शादी में अपशकुन ना हो इसलिए बेटों ने छिपा ली माँ की मौत का राज, कहा- बॉडी फ्रीजर में रखवा दो, चार दिन बाद करेंगे अंतिम संस्कार; सच्चाई जान रो पड़ा पूरा गांव
    Featured

    शर्मनाक: घर में आयोजित शादी में अपशकुन ना हो इसलिए बेटों ने छिपा ली माँ की मौत का राज, कहा- बॉडी फ्रीजर में रखवा दो, चार दिन बाद करेंगे अंतिम संस्कार; सच्चाई जान रो पड़ा पूरा गांव

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6903887321763997160803ebb3823ad7b3dc3ffe45bee04b52910d6d5170b8d7311800e39c904a74ef02b3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गोरखपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कलयुगी बेटों ने अपने ही मां के शव को घर में लाने से इनकार कर दिया और उसे फ्रीजर में रखने की बात कही। जब ग्रामीणों को बेटों की इस बात का पता चला तो पूरा गांव रो पड़ा। ग्रामीणों ने उन बेटों को खूब कोसा और बताया कि कैसे उन बेटों ने अपने माता-पिता को वृद्धा आश्रम में जाने के लिए मजबूर किया था।

    दिल को झकझोर देगी ये पूरी कहानी

    कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया ग्राम पंचायत में रहने वाले 68 साल के भुआल गुप्ता और उनकी पत्नी 65 साल की शोभा देवी के 6 बच्चे हैं। उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिर बच्चे बड़े हो गए और उन्होंने अपने माता-पिता को ही बोझ मान लिया और घर छोड़कर जाने को कह दिया।

    आए दिन होने वाले विवाद के चलते गुस्से में पति-पत्नी घर छोड़कर निकल गए और राजघाट नदी पर पहुंच गए। हालांकि, आसपास के लोगों ने उन्हें समझाया और मथुरा जाने की सलाह दी। दोनों पहले अयोध्या गए और फिर मथुरा पहुंचे। कुछ वक्त बाद किसी ने उन्हें एक वृद्धा आश्रम का नंबर दिया।

    वृद्धा आश्रम में पत्नी संग रहने लगे भुआल

    जानकारी के मुताबिक, आश्रम चलाने वाले रवि चौबे ने उन्हें अपने वृद्धा आश्रम में बुला लिया, जिसके बाद वे दोनों वहीं रहने लगे। इसके बाद कभी भी उनके बेटों ने उनसे कोई मतलब नहीं रखा। हालांकि, दंपति अपने छोटे बेटे से कभी-कभी बात कर लेते थे।

    यह भी पढ़ें :  महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा, लाभ से वंचित ना हों इसके लिए जल्द कराएं केवाईसी

    आश्रम संचालक के मुताबिक, 19 नवंबर को शोभा देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें शोभा देवी की दोनों किडनी खराब होने की बात बताई। इसके बाद रात में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    छोटे बेटे ने कहा-डेड बॉडी फ्रीजर में रखवा दो

    जब छोटे बेटे को मां की मौत की जानकारी दी गई तो उसने कहा कि भाई से पूछकर बताता हूं। 10 मिनट बाद उसने वापस फोन करके कहा कि घर में भैया के लड़के की शादी है। लाश यहां आई तो अपशगुन होगा। लाश को फ्रीजर में रखवा दीजिए। हम 4 दिन बाद अंतिम संस्कार करेंगे।

    ये बात सुनकर वृद्ध पिता को अपने कान पर यकीन नहीं हुआ। वो बिलख-बिलख कर रोने लगे। फिर इस बात की जानकारी बेटियों को लगी। उसके बाद उन्होंने शव को अपने पास लाने को कहा और फिर बेटियों ने ही शव को घाट तक पहुंचाया। इसके बाद लोगों की राय पर शव को तीनों बेटियों की मौजूदगी में दफनाया गया।

    यही है घोर कलयुग

    उधर इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका कालेज फटकर मुंह मे आ गया । इसमें कोई दो मत नहीं कि आधुनिक समाज में रिश्तों का विघटन बड़ी तेजी से हो रहा है लेकिन उसका ऐसा रूप भी देखने को मिलेगा ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। क्या यही है हमारी भारतीय संस्कृति ?

    सनातन धर्म में माता- पिता को अत्यंत उच्च स्थान दिया गया है जो ईश्वर से भी ऊँचा माना जाता है, क्योंकि वे जीवन और धर्म के साक्षात् रूप हैं। शास्त्रों के अनुसार, माता सर्वतीर्थमयी यानी सभी तीर्थों का स्थान और पिता सर्वदेवमय यानी सभी देवताओं का रूप माना गया है, इसलिए उनकी सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यह कर्तव्य संतान के लिए सबसे पवित्र तीर्थ माना जाता है । लेकिन इस घटना ने सम्पूर्ण मानवजाति को शर्मसार कर दिया है। लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि प्रकृति अच्छे या बुरे कर्मों का पूरा हिसाब करती है।

    यह भी पढ़ें :  मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत 3 छात्रों ने CGPSC में पाई सफलता, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    यह भी पढ़ें: नकली नोट मामले में मस्जिद का मौलाना तो निकला प्यादा, ये डॉक्टर है असली मास्टरमाइंड

    यह भी पढ़ें: सेक्स ट्रीटमेंट के नाम पर इंजीनियर से ठगे 48 लाख रुपये, किडनी भी हुई खराब; आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    मध्यप्रदेश छतरपुरस्वराज टुडे: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur District) से एक ऐसी…

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.