Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 7 अप्रैल 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 7 अप्रैल 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 7 अप्रैल, सोमवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा अपनी मूलत्रिकोण राशि कर्क में होंगे। इससे वह शशि योग बनाएंगे। साथ ही पुष्य नक्षत्र और धृति योग का प्रभाव भी रहेगा। शशि योग किन राशियों के लिए फलदायक रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातक आज धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लेंगे। इस वजह से अन्य कार्यों पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। इस वजह से आपको सीमित लाभ मिलेगा। आपका मन भी कार्यों में पूरी तरह नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातक सावधान रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। चुगलखोर सहकर्मियों से बचकर रहें। लेन-देन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। अगर किसी से वादा किया था तो वह पूरा कर लें, वरना मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को आज सेहत से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी की वजह से कार्यों में मन कम लगेगा। उत्साह की कमी हो सकती है। आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि मेहनत करेंगे तो धन लाभ हो सकता है। परिवार में आज अशांति हो सकती है। किसी सदस्य के साथ कहासुनी की नौबत आ सकती है इसलिए संयम बरतें। अत्यधिक जरूरी होने पर ही यात्रा करें। दुर्घटना की आशंका है। आज जोखिम लेने से बचें।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत से न कतराएं। धन लाभ के आसार हैं। खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। हालांकि आज वाणी और व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं। अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न करें, बाद में पछताना पड़ेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर में माहौल ठीक रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को अपना आचरण अच्छा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता के चलते आपको फायदा मिलेगा, लेकिन व्यवहार में कमी हुई तो व्यावसायिक रिश्तों में खटास आ सकती है। मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक फल मिलने में कठिनाई आएगी। पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों में निवेश करने का मन बना सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विवेक से आगे बढ़ें। स्वार्थी न बनें।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातक आज अपनी बुद्धिमत्ता से लाभ कमाएंगे। आज आपकी विवेकशीलता की प्रशंसा होगा। हालांकि, आज बिना मांगे किसी को राय देने से बचें, लेकिन परिवार की भलाई के लिए उन्हें सही सलाह जरूर दें। थोड़ी मेहनत में आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में लेन-देन ध्यान से करें। वरना पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। घर से बाहर मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को आज मानसिक रूप से उलझन या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में गलतफहमियों की वजह से विवाद हो सकता है। पड़ोसियों से भी संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। आज धैर्य के साथ चलना होगा। कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। अधिकारी वर्ग से नाराजगी हो सकती है। घरेलू कार्यों से आज जितना हो सकी उतनी दूरी बनाकर रखें। खर्च बढ़ेगा।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। हालांकि, आज आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। खासकर व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेशी सामानों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातक थोड़ी सावधानी बरतें। शेयर बाजार आदि में निवेश करने वाले जातक सोच-समझकर निवेश करें। नौकरीपेशा जातकों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार का व्यवहार अच्छा रहेगा। संतान का सुख मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से ठीकठाक रहेगा। लेकिन किसी के बहकावे या उकसावे में आकर गलत काम न करें। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन कमोबेश शांतिपूर्वक बीतेगा। सरकारी कामकाज में समय बर्बाद हो सकता है। कारोबार करने वाले लोग जोड़-तोड़ करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता कम ही मिलने के आसार हैं। मानसिक तनाव लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे, उनमें सफलता के आसार बढ़ जाएंगे। लेकिन आपके चंचल स्वभाव की वजह से लोग आपकी बातों को कम गंभीरता से लेंगे। इससे उन्हें ही नुकसान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। व्यापारी वर्ग कारोबार से इतर कार्यों में फंस सकते हैं। संपत्ति आदि के कार्यों को कुछ दिन टालना बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातक आज किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। यह मुलाकात आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाएगी। कामकाज में अनजान लोगों के जरिए मुनाफा होगा। कारोबार में विस्तार होगा। इससे आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लालच से बचें, वरना आप अनैतिक कार्यों की ओर बढ़ेंगे। शुरुआत में आपको लाभ होगा, लेकिन बाद परेशान होंगे। आज तुलना करने से बचें, इससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी की मदद मिलेगी। इससे फायदा होगा। सहकर्मियों के साथ बनाकर चलें। कारोबार में किसी दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक आपको कोई न कोई समाधान मिल जाएगा। आज धन का आगमन होगा। व्यावहारिकता बनाकर रखें। परिवार में मेलजोल रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र - भगवान भाई

    मीन राशि

    मकर राशि के जातकों को आज दिन की शुरुआत में कार्यों में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने प्रयास में कमी न करें, सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। कारोबार में आज बिक्री अच्छी होने के आसार हैं। आर्थिक लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ के साथ काम करें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.