Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 5 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 5 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 5 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर आज कन्या राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे गुरु से केंद्र भाव में गजकेसरी योग बना रहे हैं और 10वें भाव में वसुमान योग के शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं। आज ग्रहों की स्थिति से हस्त नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके क्रिएटिव विचारों की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ के नए मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज सेहत के प्रति सावधान रहें और किसी की बातों में न आएं।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, बेवजह के विवादों में न फंसें। किसी उकसावे में न आएं, अपने काम से काम रखें। साथ ही साथ आज वृषभ राशि वालों को अपने धन का प्रबंधन सोच समझकर करना चाहिए। हो सकता है आज आपको कोई धन का लालच दे सकता है। बचकर रहें। लेनदेन में सतर्क रहें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    ​मिथुन राशि

    आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को कई जगहों से फायदा मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। वहीं आज कारोबार में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। विरोधी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर हर परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आएंगी, बेहतर होगा कि आप अपने करीबी शुभचिंतकों से सलाह मशविरा करें। इसके साथ ही आज संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वे करियर में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। बेवजह की बातों के लिए जिद न करें। लाइफ पार्टनर की बातों को भी समझें।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपका कार्यों में मन लगेगा और उनमें प्रगति भी दिखाई देगी। इसके साथ ही आज आप कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन आज नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस वजह से आपमें चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें लापरवाही न बरतें।

    ​कन्या राशि

    आज कन्या राशि वालों को अपने खर्चों पर लगाम लगाते हुए आगे बढ़ना होगा। किसी भी अहम काम को आज ही पूरा करें, कल के लिए न टालें। काम का बोझ बढ़ सकता है। आज जोखिम सोच समझकर लें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आसानी से मिल जाएगा। आज बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बस जल्दबाजी से बचें। आज आपको आमदनी का नया स्रोत मिल सकता है। इससे आपको धन लाभ भी होगा। अगर व्यापार में आपका धन फंस गया है तो आज वापस मिल सकता है। हालांकि आज आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। धोखा मिल सकता है। साझेदारी में काम करने से बचें।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातक आज अगर बिजनेस से जुड़ी कोई योजना बनाएंगे तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी न करें। किसी परेशानी को लेकर माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की मदद से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे। माहौल अच्छा रहेगा। आज धर्म कर्म में आपका मन लगेगा। आप परिवार के साथ पूजा, भजन या कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। संयम बना रखें।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन रोजमर्रा के खर्च पूरे हो जाएंगे। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का खतरा हो सकता है। पारिवारिक विवाद में आपको शांति और समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में जीत मिलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़े कोई मामला चल रहा है तो आज उसमें परेशानी हो सकती है, लापरवाही बिल्कुल न बरतें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी नई योजना में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज उधार देने से बचें।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को आज करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप किसी काम को लेकर तनाव में थे तो वह भी आज दूर हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको लाभ हो सकता है। आज दिन खुशनुमा बना रहेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.