Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 जून 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 जून 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 20 जून दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात रेवती नक्षत्र से मेष राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेग। और चंद्रमा से आज गुरु, बुध एवं सूर्य तीसरे भाव में संचार करेंगे और सूर्य बुध की युति से आज बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे मे आज का दिन मेष, मिथुन सहित कन्या राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि में आज शुक्र और चंद्रमा की युति बन रही है जो इनके लिए शुभ लाभदायक है। ऐसे में आर्थिक मामलों में लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज कहीं से अचानक ही धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य बनेगा। परिवार में आज मित्र या मेहमान के आगमन की भी खुशी होगी। आपके लिए आज बिजनेस मै भी लाभ का संयोग बना हुआ है। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने लिए सुख साधनों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए। राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में चंद्रमा के साथ आज गोचर कर रहे हैं ऐसे में शौक और मनोरंजन पर अधिक खर्च हो सकता है। वैसे अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ होगा। आप रचनात्मक कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। भाई बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की आशंका रहेगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज बुध का गोचर लकी रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। वाणी कुशलता से भी आप लाभ ले पाएंगे। कानून संबंधी मामले में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कार्यस्थल पर फिर भी आपको सतर्क रहना होगा, विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। आयात निर्यात के काम में आपको डील करते हुए सभी पक्षों को ध्यान से समझना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम कोरबी के छुईहापारा में गौ हत्या ! भारी मात्रा में कथित गौमांस बरामद, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। राशि स्वामी चंद्रमा शुक्र के साथ गोचर करते हुए आपको आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता से लाभ प्रदान कर रहे हैं। आपके विरोधी और शत्रु भी आज आपकी प्रगति को उत्साह को देखकर हैरान रहेंगे। कर्क राशि के जातक आज शिक्षा और कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको आज अपनी कमाई और खर्च के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। संतान के करियर को लेकर कोई चिंता है तो आज उसका समाधान हो सकता है। किसी पूर्व परिचित और मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा लेकिन जरूरी यह भी है कि आप जोखिम वाले काम से बचें। आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में आज आपको अधिकारी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में कुछ उलझन के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपको आज बचना चाहिए। आप आज बिजनेस में और तकनीकी क्षेत्र के काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सूर्य बुध की युति से लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आपकी किसी चली आ रही चिंता परेशानी का समाधान होगा। कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम आपका आज पूरा हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप बचत योजनाओं में भी आज धन लगा सकते हैं। धर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप आज पुण्य कार्य में शामिल हो सकते है और किसी की मदद के लिए आगे भी आएंगे।

    यह भी पढ़ें :  बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    तुला राशि

    तुला राशि के आज ग्रहों की शुभ स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आज अप्रत्याशित लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। साथ ही आज आपके काम में तेजी आएगी। आपको आज कोई सेहत के साथ समझौता न करें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। आपकी मुलाकात कुछ अनजान लोगों से होगी जिन पर आपको तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज काम की गति तेज रहेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप अपने परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। आज कोई नया अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लेकिन आपको आज दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज विदेशी क्षेत्र से फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। ऐसे में आपको अपना बजट संतुलित करके चलना होगा। वैसे कामकाज के लिहाज से दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में सफलता और सहयोग प्राएंगे। आपको आज कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातक आज प्रसन्न होंगे क्योंकि इनको आज लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी सुख और सहयोग मिलेगा। किसी निकट संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने किए गए काम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। आप आज शिक्षा और गूढ़ विषयों में रुचि लेंगे, नए विषयों को जानने में आपकी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको सजग रहना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आपकी मुलाकात आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। नौकरी मे आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आप सहकर्मियों से सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपका परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने प्रियजनों के साथ तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी बात या व्यवहार के कारण आप लोगों की नजरों में बने रहेंगे। आपको आज पेंडिंग काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में आप सामंजस्य पर पूरा जोर देंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी चली आ रही समस्या का निदान होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। आप अपने काम के प्रति आज सजग रहेंगे जिससे आपका काम आज समय से पूरा हो पाएगा। आपके साहस और पराक्रम में भी आज वृद्धि होगी जिससे आपको आज फायदा हो सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपका आज कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप आज शिक्षा और प्रबंधन के काम में विशेष रूप से सफलता पाएंगे। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,824 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.