Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    April 11, 2026

    Ambikapur: प्रेमिका पर दूसरे से अफेयर का था शक, गुस्साए प्रेमी ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पढ़िए रूह कंपा देनी वाली खबर

    April 11, 2026

    Korba: विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य सांगठनिक मांगो को लेकर आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ​आज का राशिफल: 18 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात तुला राशि में होगा ऐसे में चंद्रमा आज मंगल से पंचम भाव में रहेंगे। जबकि आज मीन राशि में मालव्य राजयोग प्रभावी रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताजनक हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के दबाव में आपसे गलतियां हो सकती हैं, जिसके वजह से आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सावधानी बरतें। मन अगर व्याकुल हो रहा है तो किसी करीबी मित्र या परिवार के सदस्य से बातचीत करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं परिवार के अहम मुद्दों पर माता-पिता और भाइयों की सलाह को भी तवज्जो दें।

    ​वृषभ राशि

    आज कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। व्यापार में भी आपको फायदा होने के आसार हैं। बड़े लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आपमें संतुष्टि का भाव नजर आएगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपके विरोधी भी आपसे मित्रतापूर्वक व्यवहार करेंगे। हालांकि आपको यह पहचान करने की जरूरत है कि कौन आपका सच्चा मित्र है और कौन आपके भेद लेने आया है। वहीं परिवार में आज भाई-बहनों के साथ स्नेहिल संबंध रहेंगे। आप मिलकर किसी कार्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। अगर आप प्रेमी जीवन में हैं तो अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारियां होंगी इसलिए आप काम समय से पूरा करने की कोशिश करें। बेवजह की बातों से दूर रहें और किसी के काम में टांग न अड़ाएं। आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ आज किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। पूरे परिश्रम के बाद भी अगर कोई काम पूरा न हो पाए तो निराश न हों, क्योंकि आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। आज आपको विदेश से लाभ मिल सकता है। आज पढ़ाई और करियर में आ रहीं परेशानियों से राहत मिलने वाली है। आज आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अगर बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो पूरी जांच-परख के बाद कदम उठाएं, आपको फायदा जरूर मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से जरूरी परामर्श लें। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। संतान की तरफ से अच्छा समाचार मिल सकता है। उनकी तरक्की देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए तोहफा लेकर आ सकते हैं। इससे आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। अगर परिवार में कोई तनाव चल रहा था तो आज उसका निपटारा हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Meerut: 14 साल पुराना वो थप्पड़ जिसके बाद उजड़ गया मेरठ का सबसे बड़ा बाजार, स्कूल-अस्पताल और बैंक भी अब रडार पर

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, आज उनका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वहीं प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों को आज पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की जरूरत है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी से बचें। खासकर महिला कर्मचारियों से न उलझें, आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी बचकर रहना होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में वाक्पटुता और समझदारी से काम लेना होगा। आप अपनी सूझबूझ से अच्छा मुनाफा काम सकते हैं। आज अपने मन की भावनाओं को हाव-भाव में न झलकने दें। अगर किसी की बात बुरी भी लगती हो तो उसे टाल दें, इससे आप बेवजह की बहस से बच जाएंगे। वरना आपका कीमती समय फालतू की चीजों पर खर्च होगा। नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकता है। व्यापार में भी आज आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर की मदद से आप अतिरिक्त आय कर सकते हैं। आज आप करीबी मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार में भी आज माहौल अच्छा रहने वाला है। परिवार से जुड़े फैसले मिल-जुलकर करें।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको विरोधियों से बचने की जरूरत है, वो आपको परेशानी में फंसा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं मिलेगा। आज आपको परिवार का साथ नहीं मिल पाएगा। इस वजह से आप निराश हो सकते हैं। शाम में घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। इसकी वजह से आप अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। आज थोड़ा तनाव भी हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि परिवार के सदस्यों या किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। इससे आपका मन हल्का होगा और कोई न कोई समाधान भी निकलेगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज नया मौका मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को आज कोई कीमती चीज मिल सकती है। परिवार में बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप इसे हासिल करेंगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। वहीं कार्यक्षेत्र में आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। इसके लिए योजना बनाकर काम करें। समय का प्रबंधन करें। आपको सरकारी क्षेत्र से कोई फायदा मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा था तो वह आज खत्म हो सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    April 11, 2026

    Ambikapur: प्रेमिका पर दूसरे से अफेयर का था शक, गुस्साए प्रेमी ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पढ़िए रूह कंपा देनी वाली खबर

    April 11, 2026

    Korba: विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य सांगठनिक मांगो को लेकर आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

    April 11, 2026

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    April 11, 2026

    Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

    April 11, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026810 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026735 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026661 Views
    Don't Miss

    Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    April 11, 2026

    उत्तरप्रदेश मिर्जापुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक…

    Ambikapur: प्रेमिका पर दूसरे से अफेयर का था शक, गुस्साए प्रेमी ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पढ़िए रूह कंपा देनी वाली खबर

    April 11, 2026

    Korba: विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य सांगठनिक मांगो को लेकर आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

    April 11, 2026

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.