Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी. साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, प्रीति योग, आयुष्मान योग, आडल योग, कौलव करण और तैतिल करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि केतु ग्रह और चंद्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में युति स्थिति में रहेंगे. आइए जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल:

    मेष राशि

    मेष राशि के जातक आज अपने मित्रों के साथ यादगार समय बिताएंगे. आपको जरूरी कार्य आज ही पूरे कर लेने पर जोर देना चाहिए. सभी मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा और आप बड़ों की आज्ञा का सम्मान करेंगे. नियम और अनुशासन का पालन करके आप जीवन में आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी. सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें, क्योंकि घर-परिवार में शुभता का संचार रहेगा.

    वृषभ राशि

    वृष राशि वालों के लिए आज कार्यव्यवस्था मजबूत बनाए रखने की जरूरत है. घर-परिवार में सबसे बनाकर चलें और अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिताएँ. निजी मामलों में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, और आपको व्यक्तिगत अवरोधों का हल निकालने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. चर्चा और संवाद पर विशेष ज़ोर दें. परिजनों से तालमेल बनाकर रखें और पैतृक पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है.

    यह भी पढ़ें :  सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातक आज सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में आगे रहेंगे. आपकी प्रतिभा और प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा. वाणिज्यिक विषयों में अनुभव से काम लें और दूसरों की बातों में आने से बचें. आपमें साहस और सक्रियता बनी रहेगी, जिससे प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर करेंगे. अपने वाणिज्यिक प्रयासों में फोकस और तेज़ी बनाए रखें, और विविध गतिविधियों में पहल और पराक्रम दिखाएं.

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज अपनों की खुशी बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी. घर-परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा और आप संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. आपको सबका साथ और विश्वास मिलेगा. आपकी चर्चा और संवाद से परिजन प्रभावित होंगे, किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट भी हो सकती है. रक्त संबंधियों के साथ हर्ष और आनंद से रहें. अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से सबका दिल जीतें.

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों का कार्य विस्तार उनकी इच्छा के अनुरूप रहेगा. पारिवारिक वातावरण में शुभता का संचार बना रहेगा. आप बचत पर ध्यान केंद्रित करेंगे. लक्ष्य साधने में आपकी रुचि बनी रहेगी. कार्यव्यवस्था पर आपका नियंत्रण रहेगा. रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. अनोखे प्रयासों से आपका जीवन स्तर ऊंचा होगा.

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को आज बजट की अनदेखी करने से बचना चाहिए. करियर और कारोबार में धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें. अपनी स्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. न्यायिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. रिश्तों में सुधार के प्रयास बढ़ाएं. खर्च व निवेश को नियंत्रित बनाए रखें. दूर देश के मामलों पर आपका जोर रहेगा.

    तुला राशि

    तुला राशि वाले आज आर्थिक कार्यों में पहल और सकारात्मकता बनाए रखेंगे. पेशेवर लेनदेन में आप तेज़ी दिखाएंगे. कारोबारी सफलता बढ़ाने पर आपका जोर रहेगा, और शुभ कार्य गति पकड़ेंगे. नवीन मामलों में सामंजस्य बनाए रखेंगे. आर्थिक कार्यों को अपनों के समर्थन से पूरा करने पर ध्यान दें. प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे .पेशेवर प्रदर्शन में सुधार आएगा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों का कामकाजी संवाद आज प्रभावपूर्ण रहेगा. प्रबंधन के कार्यों में आप बेहतर बने रहेंगे. जिम्मेदारों से सीख और सलाह लेते रहें, जिससे आपकी प्रतिभा का लाभ आपको मिलेगा. विविध प्रयास बेहतर बने रहेंगे. शासन की नीतियों का पालन करें. योजनाओं में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी. पैतृक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा.

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज चहुंओर शुभता बनी रहेगी. आपके भाग्य का संचार बढ़ेगा, और आपको वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. आपका आर्थिक पक्ष संवर पर रहेगा. प्रबंधकीय क्षमता पर ज़ोर बनाए रखें. अपनी साख और सहयोग में वृद्धि करें. भेंट-संवाद में आप महत्वपूर्ण बात कह सकेंगे. सुखद पलों को साझा करेंगे, आपका फोकस अपने लक्ष्य पर रहेगा.

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों को लेनदेन में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखनी चाहिए. न्यायिक आदेशों का पालन करें. कामकाज में स्पष्टता बनाए रखें. वाणी और व्यवहार में विवेक और विनम्रता बढ़ाएं. सभी का मान-सम्मान रखें. नए लोगों से भेंट में स्पष्टता बनाए रखें. खान-पान का ध्यान रखें. विविध कार्यों में सजगता से काम लें.

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. सुख-वैभव में वृद्धि होगी. निजी विषयों में विनय और विवेक से काम लें. प्रियजनों के साथ से अनुकूलन बढ़ेगा. इच्छित परिणामों से आप उत्साहित रहेंगे. शुभ संदेश प्राप्त होंगे. घरेलू मामलों में सीख-सलाह बढ़ाएं. टीम वर्क पर अपना फोकस रखें.

    मीन राशि

    मीन राशि के जातक कामकाज में अपनी मेहनत और लगन से परिस्थितियों पर जीत हासिल करने में सफल होंगे. पेशेवर संबंधों के प्रति सावधान बने रहें. अपनी कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएं. मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे. चर्चा-संवाद में सहज संकोच दिखाएंगे. अपनों का दबाव बना रह सकता है, लेकिन रिश्ते मजबूत होंगे.

    यह भी पढ़ें :  वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  दिनांक 9/8/26 26 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अंतरराष्ट्रीय…

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.