Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 सितंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 सितंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 1 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि से होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा पर मंगल की चौथी दृष्टि होगी। ऐसे में आज के दिन धन लक्ष्मी योग का संयोग बनेगा। महीने के पहले दिन इस योग का बनना कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, खास तौर पर यह मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक होगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज दिन का आत्मविश्वास और आनंद से भरपूर रहेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और जोश का अनुभव करेंगे। दिन का दूसरा भाग आज विशेष रूप से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके सितारे कहते हं कि आज आपको भाग्य आपको प्रयास से बढ़कर सफल बनाएगा। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज परिवार में भाइयों से आपकी नजदीकियां बढ़ती और आज आपको सामाजिक काम करने का भी मौका मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा और आपको आज कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। जरूरी कार्यों को पूरा करने की सूची बनाकर रखें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। आज कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, दिन का पहला भाग उलझन भरा लेकिन दूसरा भाग सुखद रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी भी काम के लिए उसके नीति-नियमों का पूरा ध्यान रखें नहीं तो परेशानी होगी। संतान के करियर और स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े तनाव हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धियां लेकर आने वाला है। आपके कामकाज में आज तेजी आएगी और आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी छवि प्रभावित हो। आपको आज वाद विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए। वैसे आज आपकी राशि में बन बुधादित्य योग आपको सरकारी काम में सफल बनाएगा। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से फायदा हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज सिंह राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। कुछ कला और रचनात्मक कार्यो में आपकी सहभागिता बनी रहेगीा। छात्रों की उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था वह भी आपका पूरा हो सकता है। आप रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। किसी सगे संबंधी से आपको अच्छी खबर मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    तुला राशि

    तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आज मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। सितारे कहते हं कि आज आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कुछ पुरानी योजनाओं और काम का आपको आज अच्छा फायदा मिलेगा। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप रिश्तो में तालमेल बनाए रखें और किसी को बिना पूछे सलाह देने से बचें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी मामले में कोई जोखिम न लें, अन्यथा बाद में आपको दिक्कत हो सकती है। वैसे आपको आज अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आपको स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा कोई छोटी समस्या भी आज बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा कुछ अचानक आने वाले खर्च आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज महीने का पहला दिन खुशियां लेकर आएगा। आपको वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आज आपको साहस और धैर्य से अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मित्र आपको हर कार्य में पूरा सहयोग देंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक आयोजन होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी महसूस होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन धनु राशि के लिए सुखद होगा।

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन उलझन और मानसिक तनाव वाला रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और धैर्य से काम लेना होगा। कुछ नए मौके भी आएंगे लेकिन इससे आपको खुशी के साथ ही साथ तनाव भी मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कुछ भी नहीं करना है,सलाह है आज जो भी काम करें उसे बहुत सोच-समझकर करें। साथ ही आज क्रोध और वाणी को कंट्रोल में रखने का प्रयास भी करें। किसी पुराने मित्र से मिलने का आपको मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  '12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारीवर्ग से सपोर्ट मिलेगा और कुछ बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम आप आज कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रियजनों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी और विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी सोच का फायदा उठाएंगे। आप पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। परिवार में किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आज आपको किसी से वाद विवाद में उलझन से बचना चाहिए। अगर आपको किसी से सलाह की जरूरत है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेना चाहिए। सितारे कहते हैं कि अकाउंट और बैंकिंग के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आपके ऊपर आज कुछ नए काम की भी जिम्मेदारी आ सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। किसी काम को लेकर आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक…

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.