Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहान समूह की महिलाओं के हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    Featured

    बिहान समूह की महिलाओं के हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250311 220056 6840
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जनपद की ग्राम पंचायत दोंदरो के आश्रित ग्राम बेला कछार की महिलाएं आज अपनी मेहनत और संकल्प के बलबूते आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन “बिहान” के तहत “जय मां अम्बे स्वसहायता समूह” की महिलाओं ने प्राकृतिक वस्तुओं से हर्बल गुलाल तैयार कर बाजार में अपनी पहचान बनाई है। उनका उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मजबूती ही नहीं, बल्कि होली के त्यौहार पर लोगों को रसायन-मुक्त, पर्यावरण-अनुकूल और स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराना भी है।

    IMG 20250311 WA0059

    प्राकृतिक संसाधनों से हर्बल गुलाल निर्माण

    समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुंती दुबे बताती हैं कि महिलाएं घरेलू प्राकृतिक सामग्रियों जैसे लाल भाजी, पालक भाजी, कच्ची हल्दी और पलाश के फूलों से हरे, पीले, गुलाबी और नीले रंग के गुलाल तैयार कर रही हैं। गुलाल में सुगंध के लिए गुलाब जल मिलाया जाता है, जिससे यह पूरी तरह से त्वचा के अनुकूल और सुरक्षित बनता है।

    IMG 20250311 WA0057

    एक सप्ताह में 100 किलो हर्बल गुलाल तैयार

    महिलाओं ने कड़ी मेहनत और टीम वर्क से मात्र एक सप्ताह में 100 किलोग्राम हर्बल गुलाल तैयार किया। इसमें से 80 किलो ग्राम गुलाल तो घर बैठे ही बिक गया, जिससे समूह को 10,000 रुपये की कमाई हुई। 1 किलोग्राम हर्बल गुलाल की कीमत 125 रुपये रखी गई है, जिससे प्रति किलो 40 रुपये का मुनाफा हो रहा है।

    स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम

    समूह की सदस्य श्रीमती मीरा देवांगन कहती हैं, “यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हम न केवल खुद आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि समाज को सुरक्षित और स्वदेशी उत्पाद भी दे रहे हैं। बाजार में रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान को देखते हुए, हमारी हर्बल गुलाल एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है।”

    यह भी पढ़ें :  Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    समूह की महिलाओं का अगला लक्ष्य हर्बल गुलाल का उत्पादन बढ़ाना और ऑनलाइन माध्यम से इसकी बिक्री करना है। वे चाहती हैं कि उनका उत्पाद सिर्फ गांव-शहरों तक ही सीमित न रहे, बल्कि राज्य और देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंचे।

    सफलता की नई उड़ान

    बिहान समूह की इन मेहनती महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधनों में भी आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है। प्राकृतिक गुलाल के निर्माण से न केवल उनका आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है, बल्कि वे पर्यावरण और स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी योगदान दे रही हैं। यह कहानी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस महिला की प्रेरणा है जो खुद की पहचान बनाना चाहती है।

    यह भी पढ़ें: होली के मद्देनजर शुरू हुई शहर के गुंडा बदमाशों की धर पकड़, सभी आरोपी भेजे गए जेल

    यह भी पढ़ें: आग की वो लपटें और अनहोनी का डर…150 सालों से सूनी है इस गांव की होली!

    यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था प्रेमी, पकड़े जाने पर पेड़ से बांधकर हुई बेदम पिटाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने देश…

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.