Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न
    Featured

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260716 WA0059
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भक्ति रस में सराबोर हुआ मंदिर परिसर, 4 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं 11 सितम्बर को भादी अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

    कोरबा/स्वराज टुडे:: श्री सप्तदेव मंदिर में प्रत्येक माह अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं मंगलपाठी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर माँ श्री राणीसती दादी की आराधना की।

    IMG 20260716 WA0061

    कार्यक्रम में श्रीमती लीना अग्रवाल एवं उनकी मंडली द्वारा मधुर एवं संगीतमय शैली में मंगलपाठ प्रस्तुत किया गया। सभी मंगलपाठी बहनों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान—नथ, चूड़ा एवं चुनड़ी धारण कर एक स्वर, एक लय और एक भाव से मंगलपाठ किया। भक्ति गीतों, मंगलगान एवं जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर माँ श्री राणीसती दादी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते रहे।

    IMG 20260716 WA0060

    मंगलपाठ के उपरांत भगवान की भव्य आरती सम्पन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी श्रीमती प्रेमा अग्रवाल ने मंदिर में आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी 4 सितम्बर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत भव्य एवं आकर्षक रूप में मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनोहारी झांकियाँ सजाई जाएँगी तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए “लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता” एवं “श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इसके पश्चात 11 सितम्बर 2026 को भादी अमावस्या के पावन अवसर पर माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों आयोजनों की तैयारियाँ मंदिर परिवार द्वारा पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित इन आयोजनों में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें :  स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर परिवार की ओर से श्रीमती लीना अग्रवाल एवं उनकी मंडली, सभी मंगलपाठी बहनों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। मंदिर परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज का यही सहयोग एवं धार्मिक आस्था भविष्य में भी मंदिर के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाएगी।

    श्री सप्तदेव मंदिर वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का प्रमुख केंद्र रहा है। यहाँ नियमित रूप से आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान समाज में आध्यात्मिक जागरण, पारिवारिक संस्कार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    यह भी पढ़ें:मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    यह भी पढ़ें:सत्ता की हनक या सरेआम गुंडाराज? मुख्यमंत्री के गृह जिले में पुलिस के सामने पत्रकार की बेरहमी से पिटाई; थाने में भू-माफियाओं का नंगा नाच!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.