Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जमीन दलालों से करोड़ों की सरकारी जमीन कराया गया कब्जा मुक्त, प्रशासन ने लगवाया अपना बोर्ड… कुछ दिन पूर्व ही जमीन दलालों के विरुद्ध दर्ज हई थी FIR, अब पुनः FIR दर्ज करने की मांग
    Featured

    जमीन दलालों से करोड़ों की सरकारी जमीन कराया गया कब्जा मुक्त, प्रशासन ने लगवाया अपना बोर्ड… कुछ दिन पूर्व ही जमीन दलालों के विरुद्ध दर्ज हई थी FIR, अब पुनः FIR दर्ज करने की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251029 WA0059
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कांग्रेस के पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, लक्ष्मण लहरे, राजू सिमोन और सोनू जैन के द्वारा कुछ दिन पूर्व मानिकपुर डिपरापारा की करोड़ों की शासकीय भूमि पर जेसीबी से बल पूर्वक कब्जा कर लिया गया था। जिसके बाद क्षेत्र के पार्षदों के द्वारा शिकायत करने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए आज कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त कर जमीन पर शासकीय बोर्ड लगा दिया है। सरकारी तन्त्र की सख्ती के बाद जमीन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और वे बचाव के तरीकों की खोज में जुट गये हैं।

    IMG 20251029 WA0061 IMG 20251029 WA0060

    जानें क्या है पूरा मामला

    कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र के दादर खुर्द से लगे मानिकपुर डिपरापारा वार्ड क्रमांक 33 में शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 1125 है। जो कि शासकीय अभिलेखों में दर्ज़ है। जिस पर अवैध कब्ज़े को लेकर प्रशासन के पास शिकायतें कुछ महीनों से लगातार सामने आ रहा थी। जिस पर प्रशासन ने टीम गठित कर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए काँग्रेस के पूर्व पार्षद जमीन दलाल सीताराम चौहान और उनके साथी लक्ष्मण लहरें, राजू सिमोन और सोनू जैन से करीब एक करोड़ रुपये कीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।

    मानिकपुर डिपरापारा क्षेत्र में इन चारों के द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर करोड़ों रुपये में प्लाट काट काटकर बेचने की बार बार प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। जिसको कब्जा मुक्त कराते हुए प्रशासन ने कब्जाई गयी इस जमीन पर प्रशासन का अपना बोर्ड लगा दिया है।

    उल्लेखनीय है कि मानिकपुर डिपरापारा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के लिए कुख्यात बन चुके ज़मीन दलाल सीताराम चौहान, लक्ष्मण लहरें, राजू सिमोन और सोनू जैन पर कांग्रेस सरकार के दौरान इस संबंध में की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। बल्कि शिकायतकर्ताओं को धमकाया जाता था। वर्तमान प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के जमीन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    जिले के नगर निगम क्षेत्र में भूमाफिया लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, राजू सिमोन और सोनू जैन के द्वारा सांठ गांठ दर्जनों शासकीय भूमि का अतिक्रमण लोगों ने किया है। ये सिलसिला इलाके में अब भी जारी है। भू माफिया कई भूखंड को फर्जी कागजात के जरिए खरीदी बिक्री करने में भी सफल होते रहे हैं। लेकिन अब सरकारी भूखंडों में विभागी सांकेतिक साइन बोर्ड लग जाने के बाद उसकी खरीद फरोख्त पर रोक लगेगी। आसपास के लोगों को जानकारी मिल जाएगी कि संबंधित भूखंड सरकारी है। कोई भी व्यक्ति इसे अवैध कब्जा नहीं कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा भूखंड का क्रय विक्रय करने का प्रयास किए जाने की स्थिति में सम्बंधित व्यक्ति पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    शिकायतकर्ताओं को जमीन दलाल लक्ष्मण लहरे,सीताराम चौहान, राजू सिमोन और सोनू जैन के द्वारा दिया जाता है धमकी….. दादर खुर्द निवासी शिकायतकर्ता को भी गाली गलौज और जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस से शिकायत की तैयारी….

    इन चारों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि कुछ माह पूर्व ही क्षेत्र की महिला पार्षद के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा को लेकर मना करने पर महिला पार्षद को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दिया गया था। जिसके बाद पार्षद के द्वारा प्रशासन से शिकायत करने के बाद एक और दूसरी जमीन पर प्रशासन के द्वारा 21 घरों में से 10 घरों को बेजा मुक्त कराया गया था और कुछ घरों को दो महीने की मोहलत दी गई थी जिसका भी अब समय पूरा होने को है। जिस पर फिर से प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू करने के आसार है।

    यह भी पढ़ें :  संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    एसडीएम सरोज महिलांगे ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर बार-बार शिकायतें आ रही थी जिस पर आज कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि करीब 1 एकड़ को कब्जा मुक्त कराकर ज़मीनों पर शासकीय बोर्ड लगवा दिए गए हैं। अब करोड़ों रुपये कीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।कब्जा मुक्त कराई गई जमीन का सदुपयोग उपयोग किया जाएगा। और जो भी जमीन दलालों के नाम सामने आते हैं तो उनके ऊपर प्रशासन की तरफ से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में जमीन दलालों या अन्य लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा न कर सके जिस पर शिकंजा कसा जाएगा। और कठोर कार्यवाही की जाएगी। चाहे वो कितना भी ताकतवर और रसूखदार क्यों न हो ।

    यह भी पढ़ें: छठ मनाने घर आए जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या,गोलीकांड से दहला इलाका

    यह भी पढ़ें: पिछले 109 सालों से धधक रहा है ये शहर, आग ऐसी कि सरकार भी हो गई फेल, जानें कहां है ये ‘नरक’

    यह भी पढ़ें: हिंदू छात्रा को बुर्का पहना इमरान ने पोस्ट की थी तस्वीरें, लिखा- हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी! पुलिस ने किया ये हाल

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.