Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गायत्री परिवार की पहल : 21वीं सदी-नारी सदी, उज्ज्वल भविष्य पर कार्यशाला सह आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ सफल आयोजन
    Featured

    गायत्री परिवार की पहल : 21वीं सदी-नारी सदी, उज्ज्वल भविष्य पर कार्यशाला सह आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ सफल आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250818 WA0513
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा एक चिकित्सा विधा ही नहीं बल्कि एक चमत्कार है- डॉ. मनीषा सिंह*

    *सैकड़ों लोगों ने उठाया शिविर का लाभ*

    कोरबा/स्वराज टुडे: गायत्री परिवार बम्हनीडीह ब्लाक (दक्षिण) महिला प्रकोष्ठ द्वारा बिर्रा के कुर्मी भवन भाठापारा में 21वीं सदी नरी सदी, उज्ज्वल भविष्य पर नारी सशक्तिकरण कार्यशाला सह आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा की प्रसिद्ध पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ एवं गायत्री परिवार कोरबा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष युग शिल्पी डॉ. मनीषा सिंह ने कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कीं।

    IMG 20250818 WA0507 IMG 20250818 WA0506

    उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं सनातन परंपरा विश्व की सबसे उन्नत और स्थापित संस्कृति है। यहां संस्कार और नैतिकता का महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके कारण ही पूरे विश्व में हमारा समाज सबसे सभ्य है। आज विश्व के कई देश हमारी संस्कृति को अपना रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हम पाश्चात्य संस्कृति को अंधाधूंध अपना रहे हैं और हमारी जीवनशैली अस्तव्यस्त हो गई है।

    IMG 20250818 WA0508 IMG 20250818 WA0509

    अनुशासनहीन दिनचर्या, आचार-विहार एवं खान-पान में अनियमितता के कारण हम कई गंभीर बीमारियों को आमंत्रित कर लेते हैं। उन्होंने उपस्थित नारी शक्ति को रोग के कारणों और उसके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरूदेव आचार्य श्री श्रीराम शर्मा ने उन्नत जीवनशैली के लिए भारत को मार्गदर्शन दिया और अपने साहित्यों से जीवन को उत्कर्ष बनाने के लिए हमारे लिए प्रेरणा छोड़ गए, जिसे हमें अपनाने की जरूरत है। उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासा को भी डाक्टर मनीषा सिंह ने शांत किया ।
    IMG 20250818 WA0511

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया नारी शक्ति ने

    कार्यशाला के साथ वृहद आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें आयुर्वेद रत्न पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने महिलाओं को होने वाले रोगों सहित लकवा, माईग्रेन, कर्ण रोग, पाचनविकार, अर्थराईड्स, मूत्ररोग, अल्सर, साईटिका, सफेद दाग, पथरी, गंजापन, स्पाईन्डिलाइटिस, एक्जिमा, जीर्णज्वर, मोटापा, जोड़ों में दर्द, चर्मरोग, मुहांसे, कमरदर्द, एलर्जी, बांझपन, नेत्ररोग, बातरोग सहित अन्य रोगों के लिए आवश्यक चिकित्सा परामर्श देकर आवश्यक दवाईयां वितरित की। सैकड़ों महिलाओं ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया और विशुद्ध जीवनशैली के लिए डॉ. मनीषा सिंह के टिप्स देने पर महिलाओं ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार महिला प्रकोष्ठ की सदस्य भी उपस्थित थीं।

    यह भी पढ़ें:अर्चना तिवारी लापता मामले में सनसीखेज खुलासा.. इस आरक्षक ने ही कराया था ट्रेन का टिकट, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:शराब घोटाले में 28 अधिकारियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने कर दी खारिज, अब लटक रही गिरफ्तारी की तलवार …

    यह भी पढ़ें:इस शिव मंदिर में दर्शन करने से रुक जाते हैं तलाक, दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं कपल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,881 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.