Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»Delhi news: 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल देना होगा अनिवार्य, जानें आपके वाहनों पर क्या होगा असर और कौन है एथेनॉल उत्पादन करने वाली कंपनियों के मालिक
    न्यूज़ अपडेट

    Delhi news: 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल देना होगा अनिवार्य, जानें आपके वाहनों पर क्या होगा असर और कौन है एथेनॉल उत्पादन करने वाली कंपनियों के मालिक

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70234843017720720005246fcc8a161eb2225259a49a7ba47ae357ef9a8cb1c560c2eab00448347bf151c6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से पूरे देश में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (E-20) की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) 95 होना जरूरी होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय (petroleum ministry) ) के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में पहले ही E-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है।

    साथ ही 2023-25 के बाद भारत में निर्मित अधिकांश वाहनों को E-20 पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में इसे लागू करने में मुश्किल नहीं आएगी। हालांकि, पुराने वाहनों में माइलेज की समस्या आ सकती है। मंत्रालय ने E-20 मिश्रित 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) वाले पेट्रोल की ब्रिकी अनिवार्य कर गाड़ियों के इंजन के लाइफ टाइम को बरकरार रखने का प्रयास किया है।

    क्या होता है रॉन

    रिसर्च ऑक्टेन नंबर पेट्रोल की गुणवत्ता और उसके नॉकिंग (समय से पहले प्रज्वलन) के प्रति प्रतिरोध क्षमता को मापने का पैमाना है। यह बताता है कि ईंधन कम गति और सामान्य तापमान पर इंजन में कैसा प्रदर्शन करेगा। उच्च रॉन का मतलब बेहतर प्रदर्शन होता है। आमतौर पर पेट्रोल की रॉन 91-98 के बीच रेटिंग होती है। P13

    E-20 पेट्रोल और ऑक्टेन रेटिंग का क्या होगा फायदा

    क्या है E-20 पेट्रोल

    E-20 पेट्रोल ऐसा ईंधन है, जिसमें पेट्रोल के साथ 20 फीसदी तक एथेनॉल मिलाया जाता है। एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ना, मक्का और अनाज से तैयार किया जाता है और इसे एक नवीकरणीय ईंधन माना जाता है। यह पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में अधिक साफ तरीके से जलता है, जिससे वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण कम होता है। सरकार का मानना है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि पेट्रोल के आयात पर निर्भरता भी घटेगी।

    क्या है रिसर्च ऑक्टेन नंबर 95

    सरकार ने E-20 पेट्रोल के साथ न्यूनतम आरओएम 95 की शर्त इसलिए जोड़ी है, ताकि इंजनों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। आरओएम यानी रिसर्च ऑक्टेन नंबर यह बताता है कि ईंधन इंजन की गड़गड़ाहट रोकने में सक्षम है। आधुनिक इंजन खासकर हाई कम्प्रेशन टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. ऐसे इंजनों में अगर कम रेटिंग वाला ऑक्टेन ईंधन इस्तेमाल किया जाए तो ईंधन जल्दी जल सकता है, जिससे इंजन में आवाज आनी शुरू हो सकती है।

    किन वाहनों के लिए कारगर

    विशेषज्ञों के मुताबिक 2023 से 2025 के बीच बने ज्यादातर वाहन E-20 पेट्रोल के अनुकूल हैं और उनमें किसी बड़ी तकनीकी समस्या की आशंका नहीं है। हालांकि, पुराने वाहनों में ईंधन की दक्षता में तीन से सात फीसदी तक की मामूली गिरावट देखी जा सकती है।

    कार पर क्या असर पड़ेगा

    अगर आपकी कार नई या आधुनिक पेट्रोल इंजन वाली है, तो इंजन ज्यादा सहज तरीके चल सकता है, आवाज घट सकती है और कई मामलों में माइलेज भी थोड़ा बेहतर मिल सकता है।

    बाइक और स्कूटर पर असर

    ज्यादातर बाइक और स्कूटर में आरओएन 95 डालने से नुकसान नहीं होता, लेकिन हर बाइक में बड़ा फर्क दिखे ये जरूरी नहीं है। हालांकि, अगर इंजन में नॉकिंग या रफ रनिंग जैसी समस्या हो, तो हाई ऑक्टेन फ्यूल कभी-कभी बेहतर रिजल्ट दे सकता है।

    किसानों और अर्थव्यवस्था को फायदा

    सरकार का यह कदम किसानों के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। एथेनॉल की बढ़ती मांग से गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों की खपत बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में इजाफा हो सकता है। सरकार के अनुसार 2014-15 से अब तक एथेनॉल ब्लेंडिंग के जरिए देश ने विदेशी मुद्रा में 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत की है।

    पर्यावरण के नजरिए से फायदा

    हाई ऑक्टेन फ्यूल का एक बड़ा फायदा पर्यावरण को होगा। जब ईंधन ज्यादा नियंत्रित तरीके से जलता है तो कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिल सकती है।

    एथेनॉल का उत्पादन करने वाली कंपनियों के कौन हैं मालिक

    भारत में, उत्तर प्रदेश एथेनॉल उत्पादन में सबसे आगे है, जहां 54 डिस्टिलरी द्वारा कुल 58 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया जाता है । इसके अलावा, असम में दुनिया का पहला बांस-आधारित बायो-इथेनॉल संयंत्र स्थापित किया गया है, जो 30 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखता है।

    एथेनॉल का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनियां

    एथेनॉल उत्पादन करने वाली तीन प्रमुख कंपनियां IOCL, BPCL और HPCL हैं जिनके मालिक भारत सरकार हैं।  तीनों कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र की उद्यम हैं और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आती हैं।

    1) IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड): भारत सरकार की 51.50% हिस्सेदारी है।
    2) BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड): भारत सरकार की 52.98% हिस्सेदारी है।
    3) HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड): ONGC (ऑयल एंड नेचरल गैस कॉर्पोरेशन) की 54.90% हिस्सेदारी है, जो भारत सरकार की एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है ।

    यह भी पढ़ें: Korba news: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद, शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधा

    यह भी पढ़ें: OMG ! फलों पर लगा रहे थे चूहे मारने की दवा, शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस, दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार, दुकान भी किया सील

    यह भी पढ़ें: भोपाल की दो जिहादी बहनों ने हिंदू युवतियों के फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए, फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला, पीड़िताओं ने किए रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया…

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.