Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    July 28, 2026

    Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    July 28, 2026

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»Korba news: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद, शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधा
    न्यूज़ अपडेट

    Korba news: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद, शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260226 WA0041
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। निगम प्रशासन की ओर से सुनालिया चौक के समीप मल्टीलेवल पार्किंग और स्मृति उद्यान के निकट शेड तैयार किया गया है। 50 लाख की लागत से चार्जिंग मशीन भी खरीदी की जा चुकी है लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी मशीन के लिए पावर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है।

    सुविधा के अभाव में लो बैटरी होने पर वाहन चालकों को घर वापस लौटना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। कोरबा शहर देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है, जहां इको फ्रेंडली ग्रीन एनर्जी वाले ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बाजार में बढ़ी है। निजी हो चाहे कमर्शियल लोग ई-व्हीकल की ओर रुख करने लगे हैं। जिस तादाद में शहर में दौड़ने वाली ई-रिक्शा की बढ़त हो रही उससे अनुसार शहर में चार्जिंग प्वाइंट का होने आवश्यक हो गया है।
    3 साल पहले शहर में ई-रिक्शा की संख्या 100 थी, जो अब बढ़कर 1500 हो चुकी है। सामान्य तौर पर ई-रिक्शा फुल चार्ज करने पर 70 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करता है। वर्तमान में चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से वाहन चालक लंबी दूरी सवारी नहीं ले जा रहे हैं। उन्हे हमेशा इस बात का डर होता है कि यात्री सेवा देते समय कहीं चार्जिंग खत्म न हो जाए। वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए वाहन चालकों चार्जिंग स्टेशन की लंबे समय से मांग थी। ई-वाहन चालक घर में रात भर चार्चिंग करते हैं, जो पूरे दिन वाहन चलाने के लिए यह पर्याप्त नहीं होता।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सबसे ज्यादा जरूरत

    ई-रिक्शा संचालकों की ओर से शहर के बस और रेलवे स्टैंड में चार्जिंग प्वाइंट की मांग की जा रही है। यहां सुविधा होने से अधिक दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को पूरी तरह रिचार्ज वाहन का विकल्प चुनने में सहूलियत होगी। शहर में चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने की वजह से कई गैरेज संचालकों ने हूकिंग की बिजली से सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इससे न केवल विद्युत वितरण विभाग को घाटा हो रहा है, बल्कि सप्लाई तार पर भी भार बढ़ रहा है. मामले को गंभीरता से नहीं लेने के चलते बिजली चोरी की संभावना बढ़ गई है।

    18 प्रतिशत प्रदूषण पेट्रोल बाइक और आटो से हो रहा

    शहर में चिमनी और भारी वाहनों ने निकलने वाली धुआं के साथ कुल प्रदूषण 18 प्रतिशत भाग अकेले ऑटो और दोपहिया वाहनों से निकलती है। चार्चिंग प्वाइंट खुलने से लोगों की निर्भरता बढ़ेगी। सड़कों पर होने वाले प्रदूषण से राहत मिलेगी। ई-रिक्शा की संख्या शहर ही नहीं उपनगरीय क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। यहां भी चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत महसूस की जा रही। सुविधा मिलने से यहां भी पेट्रोल और डीजल वाहन की संख्या में कमी आएगी। स्थानीय निकाय की ओर शहर चार्जिंग प्वाइंट खोलने से राजस्व लाभ भी मिलेगा, रोजगार भी बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें: एआई इम्पैक्ट समिट में हुए अभद्र प्रदर्शन के विरोध में कोरबा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: OMG ! फलों पर लगा रहे थे चूहे मारने की दवा, शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस, दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार, दुकान भी किया सील

    यह भी पढ़ें :  अपने ही घर में चोरी करने के प्रकरण को accu और कोटा पुलिस ने चन्द घंटों में सुलझाया, चोरी के मशरूका की 100 प्रतिशत बरामदगी

    यह भी पढ़ें: भोपाल की दो जिहादी बहनों ने हिंदू युवतियों के फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए, फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला, पीड़िताओं ने किए रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 25, 2026

    डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे निकला कोबरा, RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

    July 21, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    July 20, 2026

    अपने ही घर में चोरी करने के प्रकरण को accu और कोटा पुलिस ने चन्द घंटों में सुलझाया, चोरी के मशरूका की 100 प्रतिशत बरामदगी

    July 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 19, 2026

    जिस माँ ने पति की मौत के बाद टूटे हुए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई, उसी माँ की कातिल बन गयी 23 वर्षीय सगी बेटी, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    July 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,789 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,455 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,149 Views
    Don't Miss

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    July 28, 2026

    गुजरात कलोल/स्वराज टुडे:  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विश्व…

    Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    July 28, 2026

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.