Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
    Featured

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260728 WA0070
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    कलोल/स्वराज टुडे:  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विश्व उमियाधाम, खोडियार–जसपुर रोड, कलोल, गुजरात में आयोजित की गई।

    बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कलावाडिया (पटेल) जी ने की। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव महफूज़ खान सहित समिति के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    IMG 20260728 WA0069

    बैठक में देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    चर्चा के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

    1. पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए राष्ट्रीय अभियान

    देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

    इसके अंतर्गत:

    • प्रत्येक राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर राज्य स्तरीय अभियान चलाया जाएगा।

    • जिन राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं है, वहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं गृहमंत्री को ज्ञापन अभियान चलाया जाएगा।

    • संसद सत्र के दौरान सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता से अवगत कराया जाएगा।

    2. राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा रिपोर्ट तैयार करना

    IMG 20260728 WA0068

    पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं का तथ्यात्मक रिकॉर्ड तैयार करने के लिए *”राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा रिपोर्ट”* तैयार की जाएगी।

    इसमें शामिल होंगे:

    • पत्रकारों पर हमले
    • फर्जी मुकदमे
    • धमकी एवं दबाव के मामले
    • हत्या एवं गंभीर हिंसा के मामले
    • प्रशासनिक एवं संस्थागत दबाव के मामले

    इस रिपोर्ट के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर मजबूती दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    3. जिला स्तर पर संगठन विस्तार

    संगठन को देश के प्रत्येक जिले तक मजबूत बनाने के लिए:

    • प्रत्येक जिले में जिला संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।

    • पत्रकारों के लिए हेल्पलाइन एवं कानूनी सहायता व्यवस्था विकसित की जाएगी।

    • ग्रामीण पत्रकारों, स्वतंत्र पत्रकारों एवं डिजिटल पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

    4. कानूनी सहायता प्रकोष्ठ का गठन

    पत्रकारों पर होने वाले उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमों में सहायता के लिए कानूनी सहायता प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

    इसके अंतर्गत:

    • अधिवक्ताओं की टीम तैयार की जाएगी।
    • पत्रकारों को कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    • मानवाधिकार संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

    5. पत्रकारिता की विश्वसनीयता एवं गरिमा को मजबूत करना

    समिति ने संकल्प लिया कि पत्रकारों की सुरक्षा के साथ-साथ निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता की प्रतिष्ठा को भी मजबूत किया जाएगा।

    “हम केवल पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष नहीं करेंगे, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए भी कार्य करेंगे।”

    6. सभी पक्षों से संवाद

    पत्रकार सुरक्षा कानून को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए सत्ता पक्ष, विपक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया जाएगा।

    समिति की मांग किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि पत्रकारिता और लोकतंत्र की सुरक्षा के उद्देश्य से होगी।

    7. डिजिटल एवं युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़ना

    वर्तमान समय में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को देखते हुए:

    • YouTube पत्रकार
    • स्वतंत्र पत्रकार
    • सोशल मीडिया रिपोर्टर

    सहित सभी पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संगठन के एजेंडे में शामिल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  "ये शाम मस्तानी" कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    राष्ट्रीय संकल्प

    *”पत्रकार सुरक्षित होगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति राष्ट्रीय स्तर पर अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।”

    जारीकर्ता:

    *अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति*
    *राष्ट्रीय कार्यकारिणी*

    राष्ट्रीय मीडिया संपर्क:

    *उत्पल सेनगुप्ता*
    *राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी*
    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति
    📱 मो.: *9754240142*

    *संगठन संपर्क:*

    *महफूज़ खान*
    *राष्ट्रीय महासचिव*
    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति
    📱 मो.: *8878277440*

    *दिनांक:* 27 जुलाई 2026
    *स्थान:* विश्व उमियाधाम, खोडियार–जसपुर रोड, कलोल, गुजरात

    यह भी पढ़ें: Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    यह भी पढ़ें: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    यह भी पढ़ें: छात्रावास में रह रही छात्रा का जन्मदिन मनाने पहुंची सहेलियों को बंद मिला कमरे का दरवाजा, जब कमरा खुला तो भीतर का मंजर देख निकल गयी सबकी चीखें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.