Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026

    Korba: ग्राम कोरबी के छुईहापारा में गौ हत्या ! भारी मात्रा में कथित गौमांस बरामद, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल
    देश

    Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7108545371777817378761e988a5390565e8db45e7fb734e3bece6e84b0bfe83d30b1679d714d35dc6731b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली के न्यायिक हलके से बेहद दुखद खबर सामने आई है. कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने सफदरजंग स्थित आवास पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

    जज अमन कुमार वर्मा शर्मा सुसाइड मामले में IAS निधि मलिक का नाम आया सामने

    शुरुआती जांच में पुलिस सुसाइड का मामला मान रही है, लेकिन मृतक जज के परिवार ने जो खुलासे किए हैं, उससे यह घटना हाई-प्रोफाइल विवाद में बदल गई है. परिवार का आरोप है कि अमन पिछले 2 महीनों से गंभीर मानसिक उत्पीड़न का शिकार थे. इस मामले में उनकी साली आईएएस निधि मलिक का नाम भी आ रहा है.

    दिवंगत जज अमन कुमार शर्मा के पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    दिवंगत जज अमन कुमार शर्मा के पिता का दावा है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे घर के अंदर का तनाव और रसूखदार रिश्तों का दखल है. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम उनकी साली और आईएएस अधिकारी निधि मलिक का है. परिवार का दावा है कि अमन की पत्नी स्वाति, जो खुद न्यायिक अधिकारी हैं और उनकी बहन निधि मलिक का घर पर पूरा कंट्रोल था. अमन ने अपनी मौत से कुछ समय पहले ही अपने पिता को फोन कर अपना दर्द साझा किया था. एक प्रतिभावान जज, जिसकी जिंदगी के सामने लंबा सफर था, उसका इस तरह चले जाना सिस्टम और समाज के सामने कई सवाल खड़े करता है.

    जज अमन शर्मा सुसाइड या कोई गहरी साजिश !

    दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा सफदरजंग स्थित अपने घर में मृत पाए गए. उनके साले (बहनोई) शिवम ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि शुरुआती मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस अधिकारी सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं कि क्या यह वास्तव में आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है.

    यह भी पढ़ें :  21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    साली आईएएस निधि मलिक पर लगे गंभीर आरोप

    अमन कुमार शर्मा के पिता प्रेम शर्मा और रिश्तेदार राजेश शर्मा (बहन के ससुर) ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पिता के अनुसार, अमन ने मौत से ठीक पहले फोन पर कहा था- मैं बहुत परेशान हूं, मेरे लिए जीना मुश्किल हो गया है. परिवार का आरोप है कि अमन के घर पर उनकी साली निधि मलिक का पूरा कंट्रोल था. परिवार का दावा है कि आईएएस निधि मलिक के रसूख और दखलअंदाजी के कारण अमन और उनकी पत्नी के बीच विवाद रहता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

    कौन हैं आईएएस निधि मलिक?

    निधि मलिक 2013 बैच की AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने बीए और एलएलबी ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं. दिसंबर 2024 से निधि मलिक रियासी की डिप्टी कमिश्नर थीं और फरवरी 2026 से जम्मू-कश्मीर में ‘इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन’ (IGR) के पद पर कार्यरत हैं. आईएएस निधि मलिक पे-मैट्रिक्स के लेवल 13 पर हैं. हरियाणा की रहने वाली निधि का जन्म 31 मार्च 1990 को हुआ था. विभिन्न सरकारी पोर्टल्स पर इनकी यूपीएससी रैंक 108 बताई जा रही है.

    पारिवारिक विवाद और ‘ब्लॉक’ नंबर

    जज अमन कुमार शर्मा के परिवार का कहना है कि जब उन्होंने अमन की पत्नी के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका नंबर ब्लॉक मिला. परिवार का आरोप है कि एक रिश्तेदार ने भी बीच-बचाव करने से यह कहकर मना कर दिया कि वे इस ‘हाई-प्रोफाइल’ मामले में दखल नहीं दे सकते. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या अमन की पत्नी और उनकी बहन के दबाव के कारण ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

    यह भी पढ़ें :  सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    आईएएस निधि मलिक के पति कौन हैं?

    आईएएस निधि मलिक के पति देवेश कुमार महला (Devesh Kumar Mahla) 2012 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. देवेश कुमार महला मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्होंने एमएससी, एमटेक जैसी डिग्रियां ली हैं. वर्तमान में वह दिल्ली पुलिस में DCP (नई दिल्ली जिला) के पद पर तैनात हैं. निधि मलिक पहले पश्चिम बंगाल कैडर में थीं, लेकिन आईपीएस देवेश कुमार महला से शादी के आधार पर (Inter Cadre Transfer) 20 अक्टूबर 2021 को उनका ट्रांसफर AGMUT कैडर में कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    यह भी पढ़ें: Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026

    Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    August 8, 2026

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,821 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: संबलपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे…

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026

    Korba: ग्राम कोरबी के छुईहापारा में गौ हत्या ! भारी मात्रा में कथित गौमांस बरामद, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    August 9, 2026

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि होंगे शामिल

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.