Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी
    न्यूज़ अपडेट

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7113924861778207055039b5b22e191b87abb79573d04f5b3fed43178edc67dff40530d5bd159b9f9d3d01
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    नांदेड़/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक हड़कंप मचा देने वाली खबर आई है. यहां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के बड़े जखीरे को पकड़ा है. दरअसल वजीराबाद इलाके के रामदास नगर में एक मकान में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की थी, इस दौरान पुलिस को हजारों की संख्या में तलवार, खंजर और कई दूसरे धारदार हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इन हथियारों को अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी. इस पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.

    मुखबिर से मिला था इन्पुट

    जानकारी के अनुसार नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम को कुछ दिन पहले एक गुप्त जानकारी मिली थी कि रामदास नगर इलाके के एक घर में बड़ी संख्या में अवैध हथियार जमा किए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन में आ गई और छापा मारने की योजना भी तैयार कर ली गई.

    इसके बाद बड़ी ही सावधानी और सतर्कता से पुलिस ने उस मकान पर छापा मार दिया. जैसे ही पुलिस की टीम घर के अंदर पहुंची तो वहां नजारा ही कुछ और था. मकान में मौजूद हथियारों की इतनी बड़ी खेप देखकर सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए. इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की अच्छे से तलाशी लेकर तलवार, खंजर और कोयता समेत हजारों धारदार हथियार अपने कब्जे में ले लिए.

    लाखों के 4,796 हथियार किए जब्त

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी छापामार कार्रवाई के दौरान 4,796 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. इनमें बड़ी संख्या में तलवारें, खंजर और कोयता शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों की कीमत तकरीबन 43 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का कहना है कि इतनी ज्याद संख्या में हथियार एक ही जगह पर मिलना बहुत ही गंभीर मामला है. बरामदगी के बाद इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है.

    हथियारों की सप्लाई की हो रही थी तैयारी

    इस गंभीर मामले में पुलिस ने 50 साल के जसवंत सिंह प्रकाश सिंह सुखमनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इन हथियारों को बेचने के मकसद से लेकर आया था. वहीं जांच एजेंसियों को शक है कि इन हथियारों की सप्लाई अलग-अलग इलाकों में की जानी थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए और किन लोगों तक पहुंचाए जाने वाले थे.

    नेटवर्क का लगाया जा रहा है पता

    इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है. अधिकारी अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियारों का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था. इसके साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा रही है. इस बड़ी बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मामले को बहुत ही संवेदनशील मानकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा
    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
    यह भी पढ़ें: TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    October 28, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोगी रहे डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन, कल मिशन कंपाउंड स्थित ग्रेवयार्ड में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 28, 2026

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026

    प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 27, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रात शोक, मंगलवार को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 27, 2026

    साहू हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान महादान शिविर का सफल आयोजन

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बिहार मधुबनी/स्वराज टुडे: बिहार के मधुबनी के चर्चित ASI फायरिंग मामले में एक बड़ा मोड़…

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.