Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा
    Featured

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260507 WA0024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी ने बताया कि संगठन के द्वारा सामाजिक सेवा एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन 3 मई 2026, रविवार को रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। संगठन की इस अनुकरणीय पहल की सभी समाजों एवं वर्गों के लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

    IMG 20260507 WA0020 IMG 20260507 WA0018

    समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से चयनित कुल 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें कोरबा जिले से भी 5 जोड़े शामिल रहे। सभी विवाह वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराए गए। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा विवाह समारोह में पारिवारिक आत्मीयता एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

    IMG 20260507 WA0021 IMG 20260507 WA0025

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बसना विधायक संपत अग्रवाल सहित सिंधी समाज, सिख समाज, गुजराती समाज, साहू समाज, क्षत्रिय समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक वरिष्ठ जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

    IMG 20260507 WA0019 IMG 20260507 WA0022

    संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल आयोजन की तैयारी पिछले तीन माह से लगातार की जा रही थी। विवाह हेतु ऐसे जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का चयन किया गया, जिन्हें वास्तव में सहयोग की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विवाह सम्पन्न कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां लाना एवं समाज में सहयोग, सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है।

    यह भी पढ़ें :  13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    IMG 20260507 WA0017 IMG 20260507 WA0023

    उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा नवविवाहित दंपतियों को गृहस्थ जीवन प्रारंभ करने हेतु आवश्यक सामग्रियां भी भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। इनमें पलंग, गद्दा, रजाई, चादर, तकिया, अलमारी, प्रेशर कूकर, घरेलू बर्तन, सूटकेस, बैग, मिठाइयां एवं फल शामिल रहे। वहीं वधुओं को पाजेब एवं बिछिया तथा वरों को शेरवानी, पगड़ी एवं दुपट्टा भेंट किया गया।

    समारोह की सबसे भावुक एवं प्रेरणादायक विशेषता यह रही कि संगठन के महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों ने स्वयं नवविवाहित जोड़ों के माता-पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया। पूरे वातावरण में आत्मीयता, पारिवारिक प्रेम एवं सामाजिक अपनत्व की अद्भुत अनुभूति देखने को मिली। महिलाओं द्वारा मंगलगीत, भजन एवं पारंपरिक गीतों के साथ बेटियों की विदाई की गई, जिससे पूरा माहौल भावुक एवं श्रद्धामय हो गया।

    इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुधीर बंसल, अनिल अग्रवाल, गोपाल सुल्तानिया, महामंत्री संजय अग्रवाल, पूर्व महामंत्री मनोज अग्रवाल, प्रांतीय महिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, मंगल परिणय आयोग की संयोजिका शोभा केडिया, गुंजा सुल्तानिया, ज्योति अग्रवाल सहित कोरबा से बजरंग अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को शुभाशीष प्रदान किया।

    अशोक मोदी ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है तथा बिना किसी आर्थिक बोझ के युवक-युवतियों का विवाह संपन्न हो पाता है। उन्होंने कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाजों को भी इस प्रकार के प्रेरणादायी एवं सेवा आधारित आयोजन करने चाहिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके।

    यह भी पढ़ें :  123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव

    उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा, संवेदनशीलता, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण है, जिसने समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है।

    यह भी पढ़ें:;TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

    यह भी पढ़ें:;चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें:;दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.