Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुशासन तिहार की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता
    Featured

    सुशासन तिहार की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 5, 2025Updated:May 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250505 WA0022
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का किया जायेगा गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर*

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का हो रहा आयोजन*

    कोरबा/स्वराज टुडे: सुशासन तिहार अन्तर्गत 05 मई से जिले में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारी और पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कुल एक लाख 78 हजार 418 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को स्केनिंग कर आनलाइन इंट्री की गई है। इसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया और सभी आवेदनों का परीक्षण कराकर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का प्रयास किया गया है। शिविर में मांग, शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, रिकार्ड दुरूस्तीकरण, पेयजल की मांग, सीसी रोड निर्माण, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा सहित अन्य प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र का परीक्षण कराकर पात्रतानुसार संबंधित को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम सभा के माध्यम से भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें :  श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    कलेक्टर ने सीसी रोड, अन्य निर्माण कार्य, जैसी मांग पर बजट का प्रावधान होने पर एवं महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास जैसे मांगों पर शासन से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के सभी जनपदों में 05 मई से 31 मई तक कुल 41 शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए क्लस्टर बनाकर आसपास के 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर में महत्वपूर्ण आवेदनों के संबंध में संबंधित आवेदक को अधिकारियों द्वारा वाचन कर जानकारी दी जायेगी।

    कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 7 शिविर एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि 05 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले शिविर में निराकृत आवेदनों का वाचन करने के साथ ही नये आवेदन भी लिये जायेंगे और निराकरण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य कार्यों के प्राप्त आवेदनों को भी निराकृत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। शिविर में स्कूल भवन संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर स्वीकृत किये जायेंगे। कई स्थानों पर स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग आई है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के लगभग 40 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किया जा रहा है। शिक्षक की कमी को दूर करने प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण के निर्देश हैं। इसके माध्यम से अतिशेष शिक्षकों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जायेगा।

    इस वित्तीय वर्ष में 200 नये आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। आने वाले दिनों में जिले के महत्वपूर्ण सड़कों के लिये डीएमएफ से बड़ी राशि स्वीकृत करने की योजना है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये लगभग 100 हैंडपंप स्वीकृत किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना का महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीएमएफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही जन हितैषी कार्यों में किया जा रहा है। जिला प्रशासन की मंशा है कि इस राशि का सदुपयोग हो और जिले के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु राशि का वितरण हो। कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का समाधान भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कमलज्योति उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें:भारत का इकलौता शहर, जहां नहीं चलती एक भी गाड़ी! फिर भी बन चुका है पर्यटकों की पहली पसंद

    यह भी पढ़ें:महिला सब इंस्पेक्टर हो गई लव जिहाद का शिकार, शादी के 2 साल बाद ऐसे खुला राज…

    यह भी पढ़ें:सीमा हैदर के प्यार में गुजरात से नोएडा चला आया शख्स,घर में घुसते ही सीमा पर बरसाए थप्पड़, बोला- काला जादू कर दिया है

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,663 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,084 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    आपातकाल ने कुचली थीं लोकतांत्रिक आवाजें : संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी कोरबा/स्वराज…

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.