Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
    Featured

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260726 WA0049
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी, शक्ति केंद्र–पोडीबाहर के तत्वावधान में आज एस.एल.आर. सेंटर (मणि कंचन सेंटर), पोड़ीबाहर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

    IMG 20260726 WA0044

    कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ किया गया। उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, पराक्रम एवं देशभक्ति को स्मरण किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    IMG 20260726 WA0048

    इसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सुना गया।

    इस अवसर पर समाज की स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान सामग्री भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज के वास्तविक कर्मयोगी हैं, जिनके अथक परिश्रम से हमारा परिवेश स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बना रहता है। उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

    कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जोगेश लांबा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताते हुए स्वच्छता कर्मियों के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सभी नागरिकों से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर जी, एल्डरमेन श्री रितेश साहू जी, कोसाबाड़ी मंडल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार जी, पार्षद पति श्री शिव जायसवाल जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री बद्रीनाथ वस्त्रकार जी, सहसंयोजक श्री विवेक राजवाड़े जी, बूथ अध्यक्ष श्री आशीष सूर्यवंशी जी, भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री बसंत बैरागी जी, श्री राजू साहू जी, श्री श्याम यादव जी एवं श्रीमती पदमिनी आदित्य जी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्वच्छता कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन भारतीय जनता पार्टी, शक्ति केंद्र–पोडीबाहर की टीम द्वारा किया गया।

    यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    यह भी पढ़ें: NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, जीता ‘Mrs. India International Queen “Alluring” 2026’ का खिताब

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.