Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»दोस्त से 1000 रु उधार लेकर बदले में लौटाया 1 करोड़, दिल का अमीर निकला 11 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला सब्जी विक्रेता
    न्यूज़ अपडेट

    दोस्त से 1000 रु उधार लेकर बदले में लौटाया 1 करोड़, दिल का अमीर निकला 11 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला सब्जी विक्रेता

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68794116517624848391712a141c98a44e21c7aae26e50c8f95aadb567724eeeccad206aac1dcb41e13da4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    जयपुर/स्वराज टुडे: बाज़ार में सब्जी बेचकर परिवार का पालन करने वाले अमित सेहरा भले ही ‘नए करोड़पति’ हैं, लेकिन वह दिल के पहले से ही अमीर हैं। तभी तो जिस दोस्त से 1000 रुपये उधार लेकर वह 11 करोड़ जीते उसे अब मूलधन के अलावा एक करोड़ रुपये वापस करने जा रहे हैं।

    राजस्थान में जयपुर के कोटपुतली के निवासी अमित की कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। लोग उनकी किस्मत ही नहीं, विनम्रता और दोस्त की मदद को याद रखने की भी तारीफ कर रहे हैं।

    अपनी किस्मत आजमाने के लिए खरीद ली लॉटरी

    दरअसल, अमित सेहरा अपने एक दोस्त मुकेश के पास घूमने के लिए पंजाब गए थे। उन्होंने बठिंडा में एक लॉटरी की दुकान और उस पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ देखी तो उनका मन भी ललचा गया। वह भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे। पता चला कि एक टिकट के लिए 500 रुपये खर्च करने होंगे। अमित के जेब में उस वक्त टिकट के लायक पैसे नहीं थे। उन्होंने संकोच किए बिना मुकेश से तुरंत एक हजार रुपये उधार लिए।

    अमित सेहरा ने तुरंत दुकान से दो लॉटरी के टिकट खरीद लिए। एक अपनी पत्नी के नाम और एक खुद के नाम। पंजाब स्टेट लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 के लिए 11 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकलने वाला था। अमित को तब कहां पता था कि अब उन्हें आगे किसी से उधार लेने की जरूरत नहीं होगी। वह पंजाब से वापस राजस्थान आ चुके थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वही वह खुशनसीब हैं, जिसे सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी तो वह ना तो भगवान का आभार जताना भूले और ना ही अपने उस दोस्त की मदद।

    यह भी पढ़ें :  IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    सेहरा ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पास लॉटरी पुरस्कार प्राप्त करने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। जयपुर के कोटपुतली से आये और ठेले पर सब्जी बेचने वाले सेहरा ने कहा,’यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे ‘छप्पर फाड़ के’ दिया।’ उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे और एक घर भी बनवाएंगे। अमित ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के वास्ते पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये देंगे। वह मुकेश की दो बेटियों के नाम 50-50 लाख रुपये देने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: तिब्बत से आई थी ये एक्ट्रेस, पढ़ाई के लिए बदलना पड़ गया था धर्म, बॉलीवुड ने दिया नाम और बन गई सबसे बड़ी सुपरस्टार

    यह भी पढ़ें: पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, आया हार्ट अटैक, दोनों की एक साथ उठी अर्थी

    यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा: मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर कालका मेल से गाजर मूली की तरह कट गए आधा दर्जन श्रद्धालु, सामने आई ये बड़ी वजह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    June 11, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    May 8, 2026

    Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    May 7, 2026

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.