Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    April 29, 2026

    Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

    April 28, 2026

    जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा
    Featured

    Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260428 WA0076
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बिलासपुर स्थित SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक (CMD) को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कोरबा जिले के कुसमुंडा, दीपका, मानिकपुर एवं गेवरा परियोजनाओं में स्थानीय भू-विस्थापितों के साथ हो रहे रोजगार संबंधी अन्याय एवं नियमों के उल्लंघन के विरोध में दिया गया।

    IMG 20260428 WA0077

    ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग उठाई गई कि इन परियोजनाओं में कार्यरत कंपनियों द्वारा बाहरी मजदूरों को प्राथमिकता देना तत्काल बंद किया जाए तथा स्थानीय भू-विस्थापित परिवारों को रोजगार में प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान में SECL कॉन्ट्रैक्ट नियमों एवं स्थानीय रोजगार नीति का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं और प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश है।

    संगठन ने विशेष रूप से PNC कंपनी एवं अन्य कंपनियों द्वारा पेटी कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से कार्य कराने को गंभीर अनियमितता बताया। इसके कारण मजदूरों को निर्धारित वेतन (HPC दर), चिकित्सा सुविधा एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित किया जा रहा है। साथ ही गेवरा खदान में भी इसी प्रकार के नियम-विरुद्ध कार्य किए जाने का उल्लेख किया गया।

    IMG 20260428 WA0075

    इसके अतिरिक्त, नीलकंठ कंपनी द्वारा स्थानीय भू-विस्थापितों को रोजगार न दिए जाने की शिकायत भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई। संगठन का कहना है कि इस विषय पर पूर्व में कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

    आज दिए गए इस ज्ञापन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू, संरक्षक दादा राम गुलाम सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मोनी कठोतरे, संगठन मंत्री उमा गोपाल सहित कोरबा जिला के जिला संयोजक अतुल दास एवं अन्य अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने प्रशासन से मांग की है कि:

    ● सभी परियोजनाओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए,
    ● SECL कॉन्ट्रैक्ट नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए,
    ● स्थानीय मजदूरों को रोजगार में प्राथमिकता अनिवार्य की जाए,
    ● पेटी कॉन्ट्रैक्ट के मामलों में संलिप्त कंपनियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

    संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट किया कि वह स्थानीय जनहित, रोजगार अधिकार एवं भू-विस्थापितों के हक की लड़ाई के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।

    यह भी पढ़ें: जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    यह भी पढ़ें: Korba: कार चालक की एक झपकी….और खत्म हो गयी 3 जिंदगियां, 3 अन्य की हालत गंभीर, दिल दहला देगी दुर्घटना की तस्वीरें

    यह भी पढ़ें: ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    April 29, 2026

    जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    April 28, 2026

    Korba: कार चालक की एक झपकी….और खत्म हो गयी 3 जिंदगियां, 3 अन्य की हालत गंभीर, दिल दहला देगी दुर्घटना की तस्वीरें

    April 28, 2026

    ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    April 28, 2026

    Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    April 28, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    April 28, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026904 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026845 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026806 Views
    Don't Miss

    पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    April 29, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: श्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाने में आईपीएस अजय…

    Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

    April 28, 2026

    जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    April 28, 2026

    Korba: कार चालक की एक झपकी….और खत्म हो गयी 3 जिंदगियां, 3 अन्य की हालत गंभीर, दिल दहला देगी दुर्घटना की तस्वीरें

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.