Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 7, 2026

    TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

    May 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रक्षाबंधन से पहले सगी बहन ने दे दी अपने भाई की सुपारी, सामने आई ये वजह
    Featured

    रक्षाबंधन से पहले सगी बहन ने दे दी अपने भाई की सुपारी, सामने आई ये वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    singrauli
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सिंगरौली/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में 12 जुलाई को बोरी में बंद मिले युवक के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला है।

    दरअसल युवक की हत्या उसकी ही सगी बहन ने कराई थी। बहन ने अपने शराबी और हिंसक भाई से परेशान होकर 10 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह मामला लांघाढोल थाना क्षेत्र का है, जहां ताल गांव में गोपद नदी के किनारे एक बोरी में बंद युवक का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने फोटो को पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भेजा। काफी कोशिशों के बाद शव की पहचान छत्तीसगढ़ के मुक्रिल गांव के रहने वाले लाल बहादुर सिंह के रूप में हुई।

    मृतक के भाई शिवप्रसाद ने अपनी बहन फूलमती सिंह पर शक जताया। पुलिस ने फूलमती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका भाई शराब पीकर अकसर उससे और उसकी मां से मारपीट करता था। इस वजह से वह लंबे समय से परेशान थी। उसने अपने जानकार शिव कैलाश सिंह और भूपत सिंह को 10 हजार रुपये देकर भाई की हत्या के लिए राज़ी किया।

    8 जुलाई को जब लाल बहादुर नशे में था, तब दोनों आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बोरी में भरकर गोपद नदी में बहा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें; बिग ब्रेकिंग: कोरबा के जिला जेल से चार बंदी हुए फरार, 25 फिट ऊँची दीवार फांद गए कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
    यह भी पढ़ें; ईसाई समुदाय को निशाना: छत्तीसगढ़ का हिंदुत्व राष्ट्र में जबरन धर्मांतरण: बृंदा करात
    यह भी पढ़ें; प्रेमिका संग होटल में रोमांस करने पहुंचा पति, पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, बीच सड़क पर कर दी पिटाई
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 7, 2026

    TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

    May 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026953 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026857 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 7, 2026

    आज का राशिफल : आज 7 मई 2026 का दिन आपके ज्ञान के विस्तार और…

    TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

    May 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.